Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldAdani Green Energy ने NSE के ESG Ratings में शीर्ष रैंक हासिल की

Adani Green Energy ने NSE के ESG Ratings में शीर्ष रैंक हासिल की

by Business Remedies
0 comments
Adani Green Energy

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई आईएएनएस। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को एनएसई सस्टेनेबिलिटी एंड एनालिटिक्स द्वारा पावर सेक्टर के लिए ईएसजी (पर्यावरण,सामाजिक और शासन) में पहली रैंक मिली है। एनएसई सस्टेनेबिलिटी एंड एनालिटिक्स, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की एक सहयोगी कंपनी है। इसके अतिरिक्त एजीईएल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में राजस्व के आधार पर शीर्ष 100 सूचीबद्ध कंपनियों में ईएसजी रेटिंग में शीर्ष 5 कंपनियों में से एक है। सूचीबद्ध कंपनियों के लिए ईएसजी रेटिंग को हाल ही में एनएसई द्वारा लॉन्च किया गया था। एनएसई की रेटिंग के अनुसार, एजीईएल का पर्यावरण, सामाजिक और शासन संबंधी मानकों पर अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी की पर्यावरण संबंधी पहल अच्छी तरह से एकीकृत हैं, जो सामाजिक रूप से जिम्मेदार प्रैक्टिस और प्रभावी शासन द्वारा समर्थित हैं। यह एक परिपक्व सस्टेनेबल एप्रोच को दिखाता है।

एनएसई सस्टेनेबिलिटी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स लिमिटेड के अनुसार, एजीईएल को 74 का प्रभावशाली ईएसजी स्कोर मिला, जो पावर सेक्टर में सबसे अधिक है। यह सस्टेनेबल प्रैक्टिस के प्रति एजीईएल की प्रतिबद्धता और पर्यावरण, सामाजिक और शासन मानकों को बनाए रखने के इसके निरंतर प्रयासों को दिखाता है। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने वित्त वर्ष 25 की वार्षिक रिपोर्ट में एजीईएल के शासन और स्थिरता के प्रति समर्पण को बताया है, जिसमें कहा गया है, “हमारा शासन वैश्विक स्तर के मानकों का है और हमारा अनुपालन ढांचे मजबूत और गैर-हस्तांतरणीय हैं।” कंपनी ने 73 का उच्च सामाजिक स्कोर भी अर्जित किया, जो दिखाता है कि कंपनी कर्मचारियों, ग्राहक सुरक्षा और सामुदायिक कल्याण पहलों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों पर भी अपना ध्यान केंद्रित करती है। एनएसई सस्टेनेबिलिटी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स लिमिटेड 2,000 से अधिक डेटा बिंदुओं के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन करती है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ संरेखित एक पारदर्शी और भौतिकता-आधारित कार्यप्रणाली प्रदान करता है। एजीईएल का प्रदर्शन इसकी रणनीति, संस्कृति और मूल्यों को दर्शाता है जो सस्टेनेबिलिटी प्रैक्टिस पर केंद्रित है।



You may also like

Leave a Comment