बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। प्रमुख मानव संसाधन क्षेत्र में कार्यरत कंपनी आईटीकॉन्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 15.78 करोड़ रुपए के मुकाबले 148.03 फीसदी अधिक 39.14 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.13 करोड़ रुपए के मुकाबले 72.56 फीसदी अधिक 1.95 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 28.72 करोड़ रुपए के मुकाबले 98.78 फीसदी अधिक 57.09 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.90 करोड़ रुपए के मुकाबले 70.52 फीसदी अधिक 3.24 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 6.43 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है। शुक्रवार को आयोजित कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने 0.15/- रुपए प्रति शेयर का अंतिम लाभांश घोषित किया है।
कंपनी को मिले ऑर्डर: कंपनी ने 3 वर्ष की अवधि के लिए मैनपावर सेवाएँ प्रदान करने के लिए वी विन लिमिटेड के साथ एक सेवा समझौता किया है। यह समझौता कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और वी विन लिमिटेड के साथ एक मजबूत और उत्पादक साझेदारी के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। कंपनी ने एचडीएफसी लाइफ के विभिन्न स्थानों पर घटना प्रबंधन संचालन का समर्थन करने के लिए 94 इंजीनियरिंग पेशेवरों की तैनाती के लिए विप्रो लिमिटेड से नई बोली जीती है। अनुबंध का कुल मूल्य 4,07,48,940 रुपये (चार करोड़ सात लाख अड़तालीस हजार नौ सौ चालीस रुपये मात्र) है। इस अनुबंध की अवधि तीन (3) वर्ष है, जो 01 जुलाई, 2025 से शुरू होगी। यह उपलब्धि उत्कृष्टता के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है और महत्वपूर्ण आईटी सहायता सेवाएँ प्रदान करने में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में कंपनी की स्थिति को मजबूत करती है।
कंपनी को अकुशल/अर्ध-कुशल कार्य के लिए 24 कर्मचारियों की तैनाती के लिए सशस्त्र बल न्यायाधिकरण, रक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा नई बोली प्रदान की गई है। अनुबंध का कुल मूल्य 72,02,586.63 रुपये (बहत्तर लाख दो हजार पाँच सौ अस्सी और तिरसठ पैसे मात्र) है। इस अनुबंध की अवधि 1 वर्ष है, जो 30 मई, 2025 से शुरू हो गई है।
कारोबारी गतिविधियां: इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ह्यूमन रिसोर्स सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. मेनपावर सप्लाई/रिकू्रटमेंट सर्विस 2. मेनपावर सोर्सिंग/ स्टाफिंग सर्विसेज निगमन के बाद से ‘इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड’ अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है। इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी एंड-टू-एंड एचआर जरूरतों का समर्थन किया जा सके। कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. आईटी स्टाफिंग 2. जनरल स्टाफिंग 3. री-बेजिंग 4. रिकू्रटमेंट प्रोसेस आउटसोर्सिंग 5. पास थ्रो सर्विसेज 6. पेरोल सर्विसेज 7. मैनेज्ड आईटी सर्विसेज 8. प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन 9. परमानेंट हायरिंग कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से आईटी स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा विप्रो, एलटीटाई माईंडट्री, टीवीएसई, इनफिनाइट सॉल्यूशंस, एचसीएल इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं।

