गुरुग्राम, 15 नवंबर, 2024: ओलम्पिक 2024 में भारतीय दल ने एक सम्मानजनक उपलब्धि हासिल करने में अदम्य साहस दिखाया और भविष्य के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। उनकी इस कड़ी मेहनत और सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के प्रयासों का सम्मान करने के लिए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने इन स्पोर्ट स्टार्स को नई एमजी विंडसर, जो भारत की पहली इंटेलिजेंट सीयूवी है, और जिसने भारतीय पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक बड़ी हलचल मचाई है, देकर सम्मानित किया है।
भारत के ओलम्पिक पदक विजेताओं ने भाला फेंक, पिस्टल और राइफल शूटिंग, कुश्ती और हॉकी जैसे विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लिया और पदक जीते। इन प्रतिष्ठित ओलम्पियनों को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें उनकी नई एमजी विंडसर की चाबियां सौंपी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के डायरेक्टर पार्थ जिंदल, जेएसडब्लयू एमजी मोटर इंडिया के सीईओ एमेरिट्स राजीव छाबा, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर बीजू बालेंदरन, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ ग्रोथ ऑफिसर गौरव गुप्ता, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर सतिंदर सिंह बाजवा और देशभर से आए एमजी के डीलर पार्टनर शामिल थे।

