Saturday, August 29, 2026 |
Home Tech Worldराजस्थान में Jio के 10 साल

राजस्थान में Jio के 10 साल

by Business Remedies
0 comments

 

2.83 करोड़ मोबाइल ग्राहक जोड़े

41.4% CAGR के साथ मजबूत बढ़त

41.2% मोबाइल बाजार हिस्सेदारी

Home Broadband में भी Market Leader

जयपुर। Reliance Jio ने राजस्थान में अपने Commercial Launch के बाद पहले दशक में Telecom Market में अपनी मजबूत स्थिति कायम की है। सितंबर 2016 में भारतीय Telecom Market में प्रवेश करने वाला Jio 5 सितंबर को अपने 10 साल पूरे करने जा रहा है। राजस्थान में शून्य मोबाइल ग्राहक आधार से शुरुआत करने के बाद कंपनी ने जून 2026 तक 2.83 करोड़ मोबाइल ग्राहक जोड़ लिए हैं।

1. 10 साल में 2.83 करोड़ मोबाइल ग्राहक
राजस्थान Telecom Circle में Net Mobile Subscribers जोड़ने के मामले में Reliance Jio सबसे आगे रहा है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार, अगस्त 2016 में शून्य ग्राहक आधार से शुरुआत करने वाले Jio ने सितंबर 2016 में ही 9.6 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़ लिए थे। जून 2026 तक यह संख्या बढ़कर 2.83 करोड़ हो गई। इस दौरान Jio ने 2.73 करोड़ की Net Addition और 41.4% का Compound Annual Growth Rate (CAGR) दर्ज किया। यह CAGR पहले से मौजूद Telecom Operators की तुलना में काफी अधिक है।

2. राजस्थान के 41.2% मोबाइल ग्राहक Jio के साथ
TRAI की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 तक राजस्थान में कुल 6.85 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे। इनमें Jio की हिस्सेदारी 41.2% रही। कंपनी ने जून 2019 में पहली बार राजस्थान में नंबर-1 स्थान हासिल किया था और तब से लगातार अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। Jio ने राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में Digital Connectivity को भी तेजी से विस्तार दिया है।

3. 14.81 लाख घरों और परिसरों तक Home Broadband
राजस्थान में Jio ने 14.81 लाख घरों और परिसरों को JioFiber तथा JioAirFiber Services से जोड़ा है। इन Services के जरिए ग्राहकों को High-Speed Broadband और World-Class Home Entertainment उपलब्ध कराया जा रहा है। Home Broadband Segment में भी Jio राजस्थान का Market Leader बना हुआ है।

4. सस्ते Data और Free Calling ने बदली तस्वीर
Jio के लॉन्च से पहले Call Rates और Data Charges ग्राहकों के लिए बड़ी समस्या थे। कंपनी ने Affordable Data और Free Calling की रणनीति के जरिए Telecom Market में बड़ा बदलाव किया। 2016 में भारत में प्रति Subscriber औसत मासिक Mobile Data Consumption 0.2 GB से कम था और 1 GB Data की कीमत करीब 228 रुपये थी। आज 1 GB Data की कीमत लगभग 7.9 रुपये रह गई है, जो करीब 97% कम है। देशभर में Active 4G और 5G Subscribers की संख्या बढ़कर करीब 93.8 करोड़ हो गई है। Jio Network पर एक Average Subscriber अब हर महीने 42.3 GB Data इस्तेमाल करता है।

5. स्वदेशी Technology और 5G Infrastructure पर बड़ा निवेश
जून 2026 तक पूरे देश में Jio के करीब 53.33 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें 28.5 करोड़ 5G ग्राहक शामिल हैं। Telecom Networks की पिछली पीढ़ियां मुख्य रूप से Imported Proprietary Hardware और Software पर आधारित थीं, जिससे Operators को Equipment के साथ Technology Upgrade और Roadmap के लिए भी विदेशी Vendors पर निर्भर रहना पड़ता था। इसके विपरीत Jio लगातार End-to-End, Cloud-Native Standalone 5G Network विकसित करने में बड़ा निवेश कर रहा है, जिसे भारत के अलग-अलग Terrain और जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।



You may also like

Leave a Comment