Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate WorldMagson Retail and Distribution Limited ने अहमदाबाद और गोवा में नए स्टोर खोले

Magson Retail and Distribution Limited ने अहमदाबाद और गोवा में नए स्टोर खोले

by Business Remedies
0 comments
magson

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | Magson Retail and Distribution Limited ने अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार करने के लिए एक रणनीतिक निर्णय लिया है। इसके तहत कंपनी ने 12 जुलाई, 2026 से Gujarat के Ahmedabad के Ambli और Goa के Sankhalim में दो नए स्टोर खोले हैं। ये स्टोर 10, शालिग्राम कॉर्पोरेट्स, Dishman Corporate House के पीछे, सी.जे. रोड, Ambli, Ahmedabad-380058, Gujarat, भारत एवं भूतल, दुकान संख्या 2, Omava Business Center, ए ब्लॉक, गांव हरवलेम, Sankhalim 403505, Goa पर स्थित है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार नए स्टोर सहित, Magson Retail and Distribution Limited के कुल स्टोरों की संख्या 3 राज्यों के 10 से अधिक शहरों में बढ़कर 44 हो गई है।

कारोबारी गतिविधियां:

कंपनी के स्टोर्स वर्ष 2009 से ही संचालित हैं और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की आपूर्ति एवं अच्छी सर्विस के चलते कंपनी का ब्रांड Magson Gujarat राज्य में अच्छी तरह से लोकप्रिय हो गया है। वर्तमान में कंपनी गॉरमे फूड्स, फ्रोजन फूड्स और स्पेशलिटी फूड्स की रिटेल बिक्री एवं डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है।

Magson Retail and Distribution Limited की उत्पाद श्रेणी

शाकाहारी और मांसाहारी फ्रोजन फूड्स, प्रीमियम पनीर और डेयरी उत्पाद, विदेशी सब्जियां और फल, एंबियेंट उत्पाद, आयातित/लक्जरी चॉकलेट और आयातित पैक्ड उत्पाद में शामिल हैं। कंपनी के 44 रिटेल स्टोर/आउटलेट हैं। कंपनी अपने सभी स्टोर पंजीकृत ब्रांड नाम Magson के तहत संचालित करती है। ये 44 स्टोर/आउटलेट पूरे पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों में स्थित हैं। कंपनी के स्टोर Thane, Udaipur, Gandhinagar, Anand, Rajkot, Jamnagar, Gandhidham, Surat, Vadodara, Bharuch, Ahmedabad और Goa में स्थित हैं। कंपनी के स्टोर में एसकेयू की संख्या 3000 से अधिक है।



You may also like

Leave a Comment