Monday, July 13, 2026 |
Home Business and Economyभारत की जीडीपी 10 वर्षों में हुई दोगुनी, 2027 तक जापान और जर्मनी से निकलेगी आगे

भारत की जीडीपी 10 वर्षों में हुई दोगुनी, 2027 तक जापान और जर्मनी से निकलेगी आगे

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत की जीडीपी बीते 10 वर्षों में दोगुनी हो गई है। देश की अर्थव्यवस्था 2025 में बढक़र 4.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो कि 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी किए गए डेटा में यह जानकारी दी गई। अर्थव्यवस्था के तेज गति से बढऩे के कारण भारत की जीडीपी 2025 में जापान और 2027 में जर्मनी से बड़ी हो जाएगी। IMF ने भारत की आर्थिक रणनीति की सराहना की IMF कार्यकारी बोर्ड ने भारत की संतुलित आर्थिक नीतियों की प्रशंसा करते हुए इसे 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए महत्वपूर्ण सुधारों का अवसर बताया है।

दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था
भारत की GDP वृद्धि दर वर्तमान में प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है, जो विकसित देशों से भी तेज़ है। ढ्ढरूस्न ने इस तेज़ विकास का श्रेय प्रभावी नीतिगत सुधारों, आर्थिक मजबूती और निरंतर वृद्धि की गति को दिया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रोएक्टिव आर्थिक नीतियां, संरचनात्मक सुधार और व्यापार को बढ़ावा देने वाले कदम भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment