Thursday, August 13, 2026 |
Home Editorialगर्मी ने दिखाए तेवर, बचाव ही उपाय

गर्मी ने दिखाए तेवर, बचाव ही उपाय

by Business Remedies
0 comments

देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारत में पिछले दो दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पिछले दिनों मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, ओडिशा समेत 14 राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर पारा 45 से ४७ डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें अस्पतालों को हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए तैयार रहने और आग से सुरक्षा के उपायों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों ने गर्मी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों जैसे डिप्रेशन और तनाव के प्रति भी सचेत रहने का सुझाव दिया है। भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है शरीर को हाइड्रेटेड रखना। लू से बचने के लिए घरेलू उपाय कर बचाव कर सकते हैं। इसमें हाइड्रेटेड रहें, यानि की ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और गर्मी से राहत दिलाएगा। हल्के और ढीले कपड़े पहनें और सूती कपड़े पहनें। ये कपड़े पसीना सोखने में मदद करेगा और त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा। घर को ठंडा रखें। दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे डालकर रखें ताकि धूप अंदर न आए। पंखे और कूलर का सही उपयोग करें। इसके अलावा दही, छाछ, ककड़ी, खीरा, पुदीना आदि का सेवन करें। ये चीजें शरीर को ठंडक प्रदान करेंगी। भारी, तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन कम करें, क्योंकि ये गर्मी बढ़ा सकती हैं।



You may also like

Leave a Comment