Wednesday, May 13, 2026 |
Home Corporate Worldकैनन इंडिया ने नए हाई-स्पीड ए3 कलर एमएफडी और डॉक्यूमेंट स्कैनर के साथ अपना बिज़नेस पोर्टफोलियो बढ़ाया।

कैनन इंडिया ने नए हाई-स्पीड ए3 कलर एमएफडी और डॉक्यूमेंट स्कैनर के साथ अपना बिज़नेस पोर्टफोलियो बढ़ाया।

by Business Remedies
0 comments

300 जीएसएम सपोर्ट, शार्प टैक्स्ट और ओलेड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित कलर आउटपुट के साथ इमेजफोर्स सी3150।
इमेजफॉर्मूला डी.आर-सी340/350 स्कैनर गति, परफॉर्मेंस और उत्पादकता प्रदान करते हैं।

उदयपुर। डिजिटल इमेजिंग सॉल्यूशंस में लीडर, कैनन इंडिया ने आज इमेजफोर्स सी3150 का लॉन्च किया। यह बड़े उद्यमों, एस.एम.ई, सरकारी संगठनों और कॉपी शॉप मालिकों के लिए बनाई गई एक हाई-परफॉर्मेंस ए3 कलर मल्टीफंक्शन डिवाइस है, जो प्रति मिनट 50 पेज तक का तेज कलर आउटपुट प्रदान करती है। इमेजफोर्स सी3150 भारी और बहुत ज्यादा मात्रा में प्रिंटिंग के लिए लगातार शानदार क्वालिटी, विश्वसनीयता और मीडिया फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। कैनन द्वारा इमेजफोर्स सी3150 के लॉन्च का उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रों एवं नए बाजारों में अपनी पहुँच व हिस्सेदारी बढ़ाना, तथा लगातार 10 वर्षों में लेज़र कॉपियर सेगमेंट में हासिल की गई अपनी नंबर 1 की स्थिति को और मजबूत करना है।
इसके साथ ही, कैनन इंडिया ने अपने डॉक्यूमेंट डिजिटाइज़ेशन के पोर्टफोलियो में इमेजफॉर्मूला डी.आर-सी340 और डी.आर-सी 350 स्कैनर अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट हाई-स्पीड डॉक्यूमेंट स्कैनर भी लॉन्च किए हैं। ये स्कैनर बहुत तेज, सटीक और भरोसेमंद स्कैनिंग करते हैं और एंटरप्राइज़, एस.एम.ई एवं सरकारी संगठनों को बड़ी मात्रा में डॉक्यूमेंट के डिजिटाइज़ेशन तथा जानकारी के वर्कफ्लो को व्यवस्थित करने में समर्थ बनाते हैं। डी.आर-सी340 और डी.आर-सी-350 सुगम सिस्टम इंटीग्रेशन और एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग के साथ ज्यादा तेज डिसीज़न-मेकिंग और पूरे एंटरप्राइज़ के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद करते हैं।
कैनन इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, श्री तोशियाकी नोमुरा ने कहा, “कैनन इंडिया में हमारा उद्देश्य लगातार अपने बिज़नेस इमेजिंग पोर्टफोलियो को मजबूत बनाना है, ताकि हम भारत में मौजूद एंटरप्राइज़, संस्थानों और व्यवसायों की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें। इमेजफोर्स सी3150 ए3 कलर एमएफडी के लॉन्च से ग्राहकों को अपनी प्रिंटिंग क्षमता बढ़ाने में मदद करने के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस और भरोसेमंद समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। दूसरी तरफ, इमेजफॉर्मूला डीआर सी340 और डीआर सी350 स्कैनर डॉक्यूमेंट्स को डिजिटाईज़ करते हैं और इन्फ़ॉर्मेशन वर्कफ्लो में तेजी लाते हैं। ये समाधान उत्पादकता में वृद्धि करने, प्रमुख क्षेत्रों में अपनी पहुँच बढ़ाने और भारत के लेज़र कॉपियर सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत बनाने के हमारे लक्ष्य को प्रदर्शित करते हैं।”
कैनन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री सी. सुकुमारन ने कहा, “भारत में बिज़नेस और कमर्शियल प्रिंट का क्षेत्र बहुत प्रतिस्पर्धी है, जिसमें ग्राहकों का विश्वास और दीर्घकालिक विकास कलर की क्वालिटी, स्पीड और कंसिस्टेंसी से तय होता है। इमेजफोर्स सी3150 का विकास हमने बाजार की इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए किया है, ताकि एंटरप्राइज़, एस.एम.ई और अन्य ग्राहक कमर्शियल प्रिंट के दैनिक कामों में भरोसेमंद, हाई क्वालिटी का कलर आउटपुट दे सकें और अपनी एप्लीकेशन क्षमताओं का विस्तार कर सकें।”
उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, इमेजफॉर्मूला डीआर सी340 और डीआर सी350 स्कैनर, सरकारी, एंटरप्राइज़ और एस.एम.ई सेगमेंट में डॉक्युमेंट्स को डिजिटाइज़ करने की तेजी से बढ़ती हुई मांग को पूरा करते हैं। ये प्रोडक्ट्स संगठनों को डॉक्यूमेंट वर्कफ्लो को व्यवस्थित बनाने, ऑपरेशनल एफिशियंसी में सुधार लाने, और भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए विस्तार योग्य और भविष्य के लिए तैयार इन्फ़ॉर्मेशन एनवायरनमेंट बनाने में मदद करते हैं।”
इमेजफोर्स सी3150: मुख्य विशेषताएं एवं क्षमताएं
डी2 एक्सपोज़र टेक्नोलॉजी के साथ अधिक स्मार्ट कलर प्रिंटिंग
इमेजफोर्स सी3150 की मुख्य विशेषता कैनन की डी2 एक्सपोज़र (परिभाषित एवं विस्तृत) टेक्नोलॉजी है, जिसमें पारंपरिक लेज़र टेक्नोलॉजी की बजाय एडवांस्ड ओलेड (ऑर्गेनिक लाईट एमिटिंग डायोड) एक्सपोज़र सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।
प्रोफेशनल आउटपुट के लिए बहुत ज्यादा रिज़ॉल्यूशनः ओलेड पर आधारित एक्सपोज़र सिस्टम 4,800 X 2,400 डीपीआई तक का सबसे बेहतर रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है, जिससे ज्यादा शार्प टैक्स्ट, स्मूथ ग्रेडेशन और बेहतरीन डिटेल के साथ लाईनें प्राप्त होती हैं।
भरोसेमंद और स्थिर कलर रिप्रोडक्शनः सीएमवाईके लेयर का सटीक एलाईनमेंट कलर वैरिएशन को कम करता है, तथा रिपीट जॉब्स में डीप ब्लैक एवं वाईब्रेंट टोन के साथ स्थिर कलर आउटपुट प्रदान करता है।
विभिन्न मीडिया में व्यापक प्रिंट एप्लीकेशन
इमेजफोर्स सी3150 विभिन्न तरह के प्रोफेशनल मीडिया में कलर की स्थिरता बनाए रखता है।
भारी और कोटेड कागजों के लिए सपोर्टः यह 300 जीएसएम तक के भारी कागजों पर प्रिंट कर सकता है, जिससे प्रीमियम ब्रोचर, फ्लायर और प्रमोशनल सामग्री का इन-हाउस प्रोडक्शन संभव होता है।
एसआरए3 की सपोर्टः इसके माध्यम से एसआरए3 शीट आकारों पर प्रिंट किया जा सकता है, जिससे क्रॉप मार्क्स के साथ फुल-ब्लीड ए3 आउटपुट मिलता है, जो कमर्शियल प्रिंट बिज़नेस के लिए महत्वपूर्ण जरूरत है।
एंड-टू-एंड वर्कफ्लो के लिए हाई-स्पीड कलर स्कैनिंग
इमेजफोर्स सी3150 इंटीग्रेटेड डॉक्युमेंट वर्कफ्लो के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्कैनिंग को सपोर्ट करता है।
सिंगल-पास डुप्लेक्स स्कैनिंगः यह प्रति मिनट 270 इमेज तक की स्पीड से स्कैन कर सकता है, जिससे क्लैरिटी से समझौता किए बिना बहुत तेज डिजिटाईज़ेशन संभव होता है।
हाई-फाईडेलिटी कलर कैप्चरः यह हाई-वॉल्यूम स्कैनिंग के दौरान भी सटीक कलर रिप्रोडक्शन सुनिश्चित करता है।
इमेजफॉर्मूला डीआर-सी340 और डीआर-सी350: मुख्य फीचर एवं क्षमताएंः
कैनन इंडिया के बिज़नेस इमेजिंग ईकोसिस्टम को मजबूत बनाते हुए इमेजफॉर्मूला डीआर-सी340 और डीआर-सी350 डॉक्युमेंट स्कैनर बहुत तेजी से सटीक डिजिटाईज़ेशन करता है, जिससे स्पेस की काफी बचत होती है।
बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए हाई-स्पीड स्कैनिंगः 100 शीट के ऑटोमैटिक डॉक्युमेंट फीडर की सपोर्ट के साथ डीआर-सी340 40 पेज प्रति मिनट और 80 इमेज प्रति मिनट तक की स्पीड से स्कैन कर सकता है, वहीं डीआर-सी350 50 पेज प्रति मिनट और 100 इमेज प्रति मिनट तक की स्पीड से स्कैन करता है। इससे ज्यादा डॉक्युमेंट वॉल्यूम को अधिक प्रभावशाली तरीके से संभालने में मदद मिलती है और एंटरप्राईज़ एवं सरकारी संगठनों में प्रोडक्टिविटी की जरूरत पूरी होती है।
विभिन्न सेक्टरों में फ्लेक्सिबल डॉक्युमेंट हैंडलिंगः ये स्कैनर रसीद, आईडी कार्ड, पासपोर्ट और लंबे दस्तावेजों सहित विभिन्न तरह के डॉक्युमेंट्स को सपोर्ट करते हैं। इसलिए ये सरकार, फाईनेंशियल सेवाओं, हैल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और शिक्षा जैसे विभिन्न सेक्टरों में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हैं, जिनमें डॉक्युमेंट्स विभिन्न तरह के होते हैं और इनका सटीक होना जरूरी होता है।
कम स्पेस में काम करने के लिए कंपैक्ट डिज़ाईनः ये स्कैनर कंपैक्ट फुटप्रिंट के साथ बनाए गए हैं, जो छोटे ऑफिसों, शाखाओं और फ्रंट-ऑफिस के लिए उपयुक्त हैं। इनमें इन्ट्यूटिव कंट्रोल और एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग क्षमताएं दी गई हैं। इसलिए इनका उपयोग आसान है और ये स्पष्ट एवं सटीक स्कैन प्रदान करते हैं।
कैनन के इन नए प्रोडक्ट्स से अपने बिज़नेस पोर्टफोलियो को बढ़ाने और विभिन्न सेगमेंट्स में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की कंपनी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। इन प्रोडक्ट्स में हाई क्वालिटी के आउटपुट, मीडिया फ्लेक्सिबिलिटी और प्रभावशाली डिजिटाईज़ेशन के साथ कैनन का उद्देश्य व्यवसायों को प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, क्षमताओं में सुधार लाने और विकास की ओर बढ़ने में समर्थ बनाना है।



You may also like

Leave a Comment