Sunday, June 28, 2026 |
Home Tech Worldमोटोरोला टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल

मोटोरोला टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल

मात्र 2 साल में 9 से 5वें स्थान तक पहुंचा Motorola प्रीमियम पोर्टफोलियो और AI इनोवेशन से मिली मजबूती डिजाइन, कैमरा और AI अनुभव बना ग्रोथ का आधार

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क | Motorola ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ और विकास गति को जारी रखते हुए 2026 की पहली तिमाही में देश के टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में जगह बना ली है। IDC की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 2024 की पहली तिमाही में 9वें स्थान पर थी, लेकिन मात्र दो वर्षों में तेजी से बढ़ते हुए 5वें स्थान तक पहुंच गई। कंपनी का मार्केट शेयर भी 4.6% से बढ़कर 8.9% हो गया है। प्रीमियम डिजाइन, AI इनोवेशन, फोल्डेबल टेक्नोलॉजी और मजबूत पोर्टफोलियो रणनीति ने इस ग्रोथ को गति दी है।

दो साल में सबसे तेज ग्रोथ

Motorola ने भारतीय स्मार्टफोन उद्योग में सबसे तेज विकास दर्ज किया है। 2024 की पहली तिमाही में कंपनी 9वें स्थान पर थी, जबकि 2026 की पहली तिमाही में यह टॉप-5 ब्रांड्स में शामिल हो गई। इस दौरान कंपनी का मार्केट शेयर 4.6 से बढ़कर 8.9% तक पहुंच गया।

मजबूत पोर्टफोलियो बना ग्रोथ का आधार

कंपनी की सफलता के पीछे moto g, motorola edge, razr और नई motorola signature series जैसी प्रोडक्ट रेंज का बड़ा योगदान रहा। Motorola ने प्रीमियम डिजाइन, नए कलर फिनिश, एडवांस कैमरा सिस्टम और AI-Powered फीचर्स पर लगातार फोकस किया है।

प्रीमियम और फोल्डेबल स्मार्टफोन पर फोकस

हाल ही में लॉन्च Motorola Razr Fold ने कंपनी की प्रीमियम इनोवेशन लीडरशिप को मजबूत किया है। इसमें Next-Generation Foldable Technology, एडवांस्ड AI फीचर्स और DXOMARK गोल्ड लेबल वाला कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो फ्लैगशिप अनुभव प्रदान करता है।

AI इकोसिस्टम और ग्लोबल पार्टनरशिप से मजबूती

Motorola ने Google Gemini, Microsoft Copilot और Perplexity जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर अपने AI इकोसिस्टम को मजबूत किया है। वहीं Pantone, Swarovski, Bose, Corning और FIFA World Cup 2026 जैसी ग्लोबल पार्टनरशिप ने कंपनी की प्रीमियम ब्रांड इमेज को और मजबूत किया है।

रिटेल और सर्विस नेटवर्क का मिला सपोर्ट

कंपनी की विकास गति को E-Commerce, रिटेल और आफ्टर सेल्स सर्विस नेटवर्क में मजबूत साझेदारियों का भी लाभ मिला है। Motorola लगातार देशभर में अपने प्रोडक्ट्स की पहुंच, बेहतर सर्विस अनुभव और उपभोक्ताओं के लिए Long-Term Value को मजबूत कर रहा है।



You may also like

Leave a Comment