Thursday, July 9, 2026 |
Home Corporate Worldकोटक म्यूचुअल फंड ने कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ लॉन्च किया।

कोटक म्यूचुअल फंड ने कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ लॉन्च किया।

by Business Remedies
0 comments

 

NFO 8 जुलाई 2026 को खुला और 15 जुलाई 2026 को बंद होगा।

SEBI रजिस्टर्ड नाम – कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड | SEBI रजिस्टर्ड नंबर – MF/038/98/1

Kotak Nifty Private Bank ETF: दिग्गज प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (कोटक म्यूचुअल फंड) ने मार्केट में एक नया इन्वेस्टमेंट स्कीम पेश किया है। इस स्कीम का नाम कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ(Kotak Nifty Private Bank ETF) है। यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है, यानी निवेशक इसमें जब चाहें एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं। यह नया फंड पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार, 8 जुलाई 2026 से खुल चुका है। वहीं, इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है।

 

कैसे काम करेगी यह स्कीम?

यह निवेश स्कीम पूरी तरह से निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स को ट्रैक करेगी। इसका मकसद इस इंडेक्स में शामिल बैंकों के शेयरों में उसी रेश्यो में निवेश करना है, जिस रेश्यो में वे इंडेक्स में मौजूद हैं। यह एक पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी है। इसका फायदा यह होता है कि फंड मैनेजर अपनी मर्जी से शेयर नहीं चुनते, बल्कि एक तय नियम के तहत निवेश किया जाता है। इससे ह्यूमन एरर की गुंजाइश खत्म हो जाती है।

 

इन 10 दिग्गज बैंकों पर लगेगा आपका पैसा

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसका इंडेक्स है। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स के तहत देश के टॉप 10 प्राइवेट सेक्टर के बैंकों को शामिल किया जाता है। इन बैंकों का चुनाव निफ्टी 500 के बड़े रेंज में से उनके फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर किया जाता है। एक नियम-आधारित और पारदर्शी व्यवस्था के तहत हर 6 महीने में इस इंडेक्स को रीबैलेंस भी किया जाता है। इससे केवल बेहतर प्रदर्शन करने वाले मजबूत बैंक ही इसका हिस्सा बने रहें।

कोटक म्यूचुअल फंड ने क्या कहा?

कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ की लॉन्चिंग पर कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने कहा कि कंपनी हमेशा से निवेशकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से नए और मॉडर्न ऑप्शन लाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह ETF निवेशकों को बेहद कम खर्च में और आसान तरीके से देश बड़े प्राइवेट बैंकों की ग्रोथ का हिस्सा बनने का मौका देता है।

वहीं, फंड मैनेजर सतीश दोंदापत्ती ने बताया कि कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ETF को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ट्रैकिंग एरर के दायरे में रहते हुए निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स के रिटर्न को दोहरा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पारदर्शी और पैसिव तरीका प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की लॉन्ग टर्म ग्रोथ क्षमता का फायदा उठाने में मददगार साबित होगा।



You may also like

Leave a Comment