Sunday, July 19, 2026 |
Home Banking and InsuranceHDFC Bank को हुआ 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

HDFC Bank को हुआ 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज | भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, HDFC Bank ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। ग्रॉस एनपीए 35,846 करोड़ रुपये रहा। नेट प्रॉफिट 19,060 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

शनिवार, 18 जुलाई को HDFC Bank ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। HDFC Bank का ग्रॉस एनपीए पिछली तिमाही के 1.15 प्रतिशत के मुकाबले 1.17 प्रतिशत रहा, जबकि नेट एनपीए जनवरी से मार्च की अवधि के 0.38 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल से जून की अवधि में 0.41 प्रतिशत हो गया।

जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए 35,846 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्च तिमाही में ये 34,061 करोड़ रुपये था। वहीं नेट एनपीए पिछली तिमाही के 11,169 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,357 करोड़ रुपये हो गया।

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने जून तिमाही में 33,534 करोड़ रुपये की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) दर्ज की, जो पिछले साल के 31,438 करोड़ रुपये के आंकड़े के मुकाबले 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि NII 34,353 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है।

अब मुनाफे की बात करें, तो पहली तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट 19,060 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के दौरान HDFC Bank के प्रॉफिट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मुनाफा पिछले साल के 18,155 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

प्रोविजन पिछली तिमाही के 2,609 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,059 करोड़ रुपये हो गए।

बताते चलें कि बैंक ने इस महीने की शुरुआत में अपने बिजनेस अपडेट में बताया था कि HDFC Bank की लोन ग्रोथ पिछले पांच तिमाहियों में सबसे तेज रही। ग्रॉस एडवांसेज पिछले साल के मुकाबले 15.4 प्रतिशत बढ़कर 30.61 लाख करोड़ रुपये हो गए, जबकि डिपॉजिट्स में साल-दर-साल 14.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये 31.7 लाख करोड़ रुपये हो गए।



You may also like

Leave a Comment