बिजऩेस रेमेडीज/उदयपुर
मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पारस हेल्थ उदयपुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बहुत ही उत्साह के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन मनाया। इस कार्यक्रम में योग और जुंबा सेशन का आयोजन किया गया। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. एबेल जॉर्ज और सभी डिपार्टमेंट के प्रमुख सहित सभी स्टाफ सदस्य योग दिवस को मनाने के लिए एक साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य और स्वस्थ लाइफ स्टाइल को बढ़ावा देना था।
योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पारस हेल्थ उदयपुर की स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सेशन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को शरीर और मन दोनों को पोषण देने वाली प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। पारस हेल्थ उदयपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. एबेल जॉर्ज ने कार्यक्रम में टिप्पणी देते हुए कहा कि पारस हेल्थ में हमारा मानना हैं कि स्वास्थ्य का मतलब सिफऱ् बीमारी का न होना नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना है। हमारे द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम हमें संतुलित और संपूर्ण जीवन जीने के लिए अपने रोजमर्रा के जीवन में स्वास्थ्य संबंधी आदतों को शामिल करने के महत्व की याद दिलाता है। डॉ जार्ज ने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी होती है कि हमारे कर्मचारी स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का जश्न मनाने के लिए एक साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिए हैं। ऐसी गतिविधियाँ न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि कम्यूनिटी (समुदाय) और टीमवर्क की हमारी भावना को भी मजबूत करती हैं। अनुभवी योग इंस्ट्रक्टर के नेतृत्व में आयोजित योग सेशन ने स्टाफ सदस्यों को बेहतर लचीलेपन, ताकत और मेंटल क्लियरिटी (मानसिक स्पष्टता) सहित योग के लाभों का अनुभव करने का मौका दिया। ज़ुम्बा सेशन ने योग दिवस दिन को और ज्यादा मज़ेदार बनाया। इस सेशन में म्यूजिक और डांस मूव्स थे, जिसने प्रतिभागियों को स्फूर्ति और जोश से भर दिया। पारस हेल्थ उदयपुर ने इस कार्यक्रम के जरिए उदाहरण पेश करते हुए रोजमर्रा की रूटीन में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को शामिल करने के महत्व को दर्शाया है।

