बिजनेस रेमेडीज़/पाली। लघु उद्योग भारती पाली महिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जोधपुर अंचल के संयुक्त सचिव राहुल मेहता ने बताया कि आगामी 2 वर्ष के लिए पाली महिला इकाई हेतु अध्यक्ष भारती गुप्ता, सचिव शीतल दाधीच, उपाध्यक्ष प्रज्ञा मेहता एवं खुशबू दुबे, कोषाध्यक्ष सोनम भंसाली एवं सहसचिव हिना राजपुरोहित को बनाया गया है। महिला इकाई की संरक्षक आशा भुतडा, अंजना सराफ एवं रेनु बम्ब रहेगी।
निवर्तमान अध्यक्ष नेहा मेहता जोधपुर आंचल की कार्यकारिणी की सदस्य रहेगी। राजस्थान प्रदेश संयुक्त महामंत्री विनय बम्ब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप मेहता, संयोजक रवि मोहन भुतडा, इकाई अध्यक्ष संपत सांखलेचा निलेश सेमलानी, महेंद्र तातेड ने पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




