Wednesday, February 4, 2026 |
Home » Itcons e-Solutions को रक्षा उत्पादन विभाग (कलकत्ता) का प्रतिष्ठित अनुबंध मिला

Itcons e-Solutions को रक्षा उत्पादन विभाग (कलकत्ता) का प्रतिष्ठित अनुबंध मिला

by Business Remedies
0 comments
Itcons e-Solutions Limited

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित कंपनी Itcons e-Solutions Limited ह्यूमन रिसोर्स सर्विस देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को रक्षा उत्पादन विभाग (कलकत्ता) का प्रतिष्ठित अनुबंध मिला, जिसका मूल्य ₹7,77,824 है, जिसमें 2 कुशल जनशक्ति उपलब्ध कराई जाएगी। रक्षा क्षेत्र विकसित करने की दृष्टि से यह ऑर्डर कंपनी के लिए रणनीतिक है। कंपनी के शेयर 767 रुपए के शिखर पर पहुंच गए और अपने निवेशकों को 1400% रिटर्न दिया है।
प्रमुख सूचीबद्ध जनशक्ति आउटसोर्सिंग सेवा फर्म Itcons e-Solutions ने कलकत्ता में रक्षा उत्पादन विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण अनुबंध जीता है, जिसका मूल्य 7,77,824 रुपए है। कंपनी विभाग के संचालन में सहायता के लिए दो उच्च कुशल पेशेवर उपलब्ध कराएगी। ऐसा प्रतीत होता है कि Itcons बड़े सरकारी और रक्षा अनुबंधों में प्रतिस्पर्धा के लिए अपनी पात्रता बढ़ा रहा है, क्योंकि ऐसे प्रत्येक लोगो को उनकी ग्राहक सूची में जोड़ा जा रहा है।

यह करती है कंपनी: Itcons e-Solutions Limited ह्यूमन रिसोर्स सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. मेनपावर सप्लाई/रिकू्रटमेंट सर्विस 2. मेनपावर सोर्सिंग/ स्टाफिंग सर्विसेज निगमन के बाद से ‘Itcons e-Solutions Limited ‘ अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है। Itcons e-Solutions Limited अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी एंड-टू-एंड एचआर जरूरतों का समर्थन किया जा सके। कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. आईटी स्टाफिंग 2. जनरल स्टाफिंग 3. री-बेजिंग 4. रिक्रूटमेंट प्रोसेस आउटसोर्सिंग 5. पास थ्रो सर्विसेज 6. पेरोल सर्विसेज 7. मैनेज्ड आईटी सर्विसेज 8. प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन 9. परमानेंट हायरिंग कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से आईटी स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा विप्रो, एलटीटाई माईंडट्री, टीवीएसई, इनफिनाइट सॉल्यूशंस, एचसीएल इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं



You may also like

Leave a Comment