Friday, December 12, 2025 |
Home » भारत को 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए 9-10% की वृद्धि दर जरूरी: अमिताभ कांत 

भारत को 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए 9-10% की वृद्धि दर जरूरी: अमिताभ कांत 

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। भारत को लगभग तीन दशकों तक 9-10 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढऩे और लगातार नवाचार करने की जरूरत है।भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि ऐसा करके हम 2047 तक 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। अमिताभ कांत ने टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन मुंबई (टीईएएम) के कार्यक्रम ‘मुंबई टेक वीक’ (एमटीडब्ल्यू) के एक सत्र में कहा, “हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोडक़र दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि 2047 में जब आजादी के सौ साल पूरे होंगे, तब तक भारत 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाए।” कांत ने कहा कि इसका मतलब है 2047 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का मतलब है कि हमें करीब तीन दशकों तक 9-10 फीसदी की सालाना वृद्धि की जरूरत है और इसका मतलब है कि हमें लगातार नवाचार करने की जरूरत है। कांत ने कहा कि भारत ने 1.4 अरब लोगों की डिजिटल पहचान बनाई और तकनीकी रूप से देश बहुत आगे बढ़ गया है।

 



You may also like

Leave a Comment