भारतीय जीवन बीमा निगम को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसने 24 घंटे में सर्वाधिक जीवन बीमा पॉलिसियां बेचने” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GUINNESS WORLD RECORDS TM) का खिताब हासिल किया है। जीडब्ल्यूआर द्वारा सत्यापित यह ऐतिहासिक उपलब्धि 20.01.2025 को निगम के समर्पित एजेंसी नेटवर्क के असाधारण प्रदर्शन को दर्शाती है।
20.01.2025 को भारतीय जीवन बीमा निगम के कुल 4,52,839 अभिकर्ताओं ने पूरे भारत में 5,88,107 जीवन बीमा पॉलिसियां सफलतापूर्वक पूर्ण करके जारी करायीं। इस महत्वपूर्ण प्रयास ने 24 घंटे की अवधि में जीवन बीमा उद्योग में अभिकर्ता उत्पादकता के लिए एक नया वैश्विक मानक स्थापित किया है।
टीम एलआईसी इस प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GUINNESS WORLD RECORDS TM) खिताब को प्राप्त करके बेहद रोमांचित है। यह अभिकर्ताओं के अविश्वसनीय समर्पण, कौशल और अथक कार्य व नैतिकता का एक शक्तिशाली प्रमाण है। यह उपलब्धि ग्राहकों और उनके परिवारों को महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के मिशन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह रिकॉर्ड एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ महान्ति द्वारा की गई एक विचारशील पहल के प्रयास का परिणाम था, जिसमें उन्होंने प्रत्येक अभिकर्ता से “मैड मिलियन डे” यानी 20 जनवरी, 2025 को कम से कम एक पॉलिसी पूरी करने की अपील की थी।
इस अवसर पर बोलते हुए, महान्ति ने सभी सम्मानित ग्राहकों, अभिकर्ताओं और कर्मचारियों को “मैड मिलियन डे” को ऐतिहासिक बनाने के लिए धन्यवाद दिया, क्योंकि एक ही दिन में रिकॉर्ड संख्या में पॉलिसियां प्राप्त करने के उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन को अब मान्यता मिल गई है और यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GUINNESS WORLD RECORDSM) में दर्ज हो गया है।

