जयपुर। RBM Infracon Limited (आरबीएम), एक अग्रणी एकीकृत औद्योगिक सेवा प्रदाता जो ईपीसी अनुबंधों, यांत्रिक और रोटरी उपकरण और तेल और गैस निष्कर्षण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 57.44 करोड़ रुपए के मुकाबले 167.30 फीसदी अधिक 153.54 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4.07 करोड़ रुपए के मुकाबले 216.27 फीसदी अधिक 12.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 129.98 करोड़ रुपए के मुकाबले 148.13 फीसदी अधिक 322.52 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11.09 करोड़ रुपए के मुकाबले 165.54 फीसदी अधिक 29.46 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 29.72 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां:
आरबीएम इंफ्राकोन लि. इंजीनियरिंग, निष्पादन, परीक्षण, कमीशनिंग संचालन और रखरखाव के व्यवसाय में विशेष रूप से तेल और गैस रिफाइनरियों, गैस क्रैकर संयंत्रों, कोयला/गैस/ डब्ल्यूएचआर आधारित बिजली संयंत्र, पेट्रोकेमिकल, रसायन, सीमेंट, उर्वरक के लिए मैकेनिकल और रोट्री इक्विपमेंट के क्षेत्र में कारोबारी कर रही है। कंपनी क्लास-फस्र्ट प्रमाणित बॉयलर रिपेयरर / इरेक्टर और भारतीय बॉयलर विनियम- 1950 के तहत सिस्टम/फीड लाइन फैब्रिकेटर/ इरेक्टर सेवा प्रदाता है। कंपनी ने नायरा एनर्जी में एआरसी (वार्षिक दर अनुबंध) मैकेनिकल जॉब (स्टेटिक + रोट्री) विभिन्न संयंत्रों में जैसे कच्चा तेल (सीडीयू-वीडीयू), डीएचडीएस, एफसीसीयू, एनएचटी-सीसीआर, एचएमयू-फस्र्ट और सेकेण्ड, वीजीओ-डीएचडीटी-आईएसओएम, सीपीपी (बॉयलर, पाइपिंग एचटी जॉब आईबीआर के साथ कॉर्डिनेशन) , डीसीयू (कोकर) यूटिलिटी, ऑफ साइट, आरटीएफ (पिट क्षेत्र) प्रेषण, रेल और जेट्टी लगभग 650 मैनपॉवर के साथ और रिलायंस -जामनगर और यारा-बबराला में एआरसी रखरखाव की जॉब जैसे कार्य मुहैया करवाये हैं। कंपनी ने लगभग 14 टर्नअराउंड शटडाउन जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नायरा एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में एस्सार ऑयल के रूप में जाना जाता है) यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया लिमिटेड और एचएमईएल-बठिंडा में मेगा / मिनी शटडाउंस संचालित किए हैं। कंपनी ने प्रबंधन को भी मजबूत करना शुरू किया है।

