Thursday, August 13, 2026 |
Home Editorialभारत की अब खाड़ी देशों से आर्थिक रिश्ते मजबूत करने की तैयारी

भारत की अब खाड़ी देशों से आर्थिक रिश्ते मजबूत करने की तैयारी

by Business Remedies
0 comments

भारत-पाकिस्तान के मध्य पिछले दिनों बढ़ा तनाव अभी कुछ शांत है। इस शांति के बीच भारत अब खाड़ी देशों (गल्फ) के साथ अपने आर्थिक रिश्ते मजबूत कर रहा है। जहां भारत का यूएई के साथ पहले ही एक व्यापार समझौता हो चुका है। भारत सरकार ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीएफ) करने वाला है। इससे भारत के व्यापार में वृद्धि तो होगी, साथ ही मित्रता भी प्रगाढ़ हो सकेगी। भारत, गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के साथ भी एफटीए पर बातचीत कर रहा है। इससे व्यापार, ऊर्जा, निवेश और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और बढ़ेगा। इन देशों ने भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तटस्थता का रुख अपनाया था। उसी के मध्यनजर भारत ने जहां पाकिस्तान से तनाव और अमेरिका-चीन को काउंटर करने के लिए केंद्र सरकार ने गल्फ प्लान की तैयारी की है। इससे भारत को व्यापार के साथ ही आर्थिक रूप से फायदा होगा। साथ ही भारत की स्थिति दिनोंदिन समृद्ध हो सकेगी। जीसीसी में सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं। भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर औपचारिक रूप से नवंबर, 2023 में बातचीत शुरू हो गई थी। पर अब इसे कार्यरूप में परिणीत किया जाएगा, इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस व्यापार समझौते से टैरिफ में और अधिक उदारता आएगी, निवेश प्रवाह में आसानी होगी और पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, खाद्य और भारी मशीनरी जैसे क्षेत्रों में बाजार पहुंच में सुधार होगा। जहां वित्त वर्ष, 25 के दौरान ओमान को भारत का निर्यात 4.42 बिलियन डॉलर रहा, जबकि आयात 4.52 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। इसमें मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद और यूरिया शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment