Saturday, July 25, 2026 |
Home Corporate WorldPremium Quality फलों के आयात-निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Growinton Ventures India Limited’ ‘Growington Ventures India Limited’ के Right Issue में 12 जून 2025 तक आवेदन कर सकते है निवेशक

Premium Quality फलों के आयात-निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Growinton Ventures India Limited’ ‘Growington Ventures India Limited’ के Right Issue में 12 जून 2025 तक आवेदन कर सकते है निवेशक

Right Issue के जरिए करीब 48.16 करोड़ रुपए जुटा रही है कंपनी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मुंबई आधारित ‘Growinton Ventures India Limited’ प्रीमियम क्वालिटी फलों के आयात-निर्यात को नए आयाम देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु राइट इश्यू के जरिए करीब 48.16 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियां, वित्तीय प्रदर्शन, इंडस्ट्री डायनामिक्स और राइट इश्यू की जानकारी जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

कारोबारी गतिविधियां: ‘Growinton Ventures India Limited’ का पूर्व नाम वीएमवी हॉलिडेज़ लिमिटेड और यह एक बीएसई सूचीबद्ध कंपनी है। इस कंपनी की स्वथापना वर्ष 2010 में हुई थी और इसे एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए विक्रम बजाज द्वारा प्रमोट किया गया।

कंपनी प्रीमियम क्वालिटी के फलों के निर्यात और आयात के तरीके को फिर से परिभाषित कर रही है। कंपनी तुर्की, वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस, चिली आदि के खेतों से फलों की सोर्सिंग करके भारत में अग्रणी ताज़े फलों के आयातकों में से एक है। कंपनी सेब, हरे सेब, संतरा और मंदारिन, नाशपाती, कीवी, ड्रैगन फू्रट आदि जैसे फलों के विस्तृत पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण रूप से कारोबार करती है। कंपनी की मजबूत यूएसपी अंतरराष्ट्रीय मानकों अनुसार पैकेजिंग और त्वरित लॉजिस्टिक सुविधा एवं गुणवत्ता की जाँच के साथ खेत से ताज़े फलों का स्रोत है ताकि मूल्यवान ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता वाले फल वितरित किए जा सकें। कंपनी ने गुणवत्ता वाले फलों के लिए गुडविल और ब्रांड वैल्यू हासिल की है। कंपनी ने ” GROWFARMIO” नाम से एक ब्रांड स्थापित किया है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्तीय वर्ष 2023 में कंपनी ने 19.23 करोड़ रुपए का राजस्व और 1.26 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 30.34 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया था। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौमाही में कंपनी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 25.94 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित कर लिया है। इसे स्पष्ट हो रहा है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है।

इंडस्ट्री डायनामिक्स: फलों और सब्जियों का वैश्विक बाजार 2023 में 733.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था और इसके 2024 से 2030 के बीच 5.0 फीसदी की सीएजीआर से बढऩे की उम्मीद है। भारतीय ताजे फल बाजार के 2024 से 2029 तक 7.58 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ते हुए 115.90 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत में फलों की मांग बढ़ रही है, क्योंकि फल और सब्जी प्रसंस्करण बाजार भी बढ़ रहा है तथा उपभोक्ताओं द्वारा प्रसंस्कृत और सुविधाजनक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ रही है। भारत में आयातित सर्वोत्तम फलों में सेब, चेरी, ड्रैगन फू्रट, एवोकाडो, अंगूर, कीवीफू्रट, खजूर और केला का नाम शामिल है। उक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि देश में फलों के आयात निर्यात में बड़ी कारोबारी संभावनाएं मौजूद हैं। इस स्थिति का फायदा ‘Growington Venutures India Limited’ को मध्यम से दीर्घावधि में मिलेगा।

राइट इश्यू की जानकारी:
1. निर्गम आकार: 48,16,61,820 रुपए
2. इश्यू की रिकॉर्ड तिथि: 29 अप्रैल, 2025
3. इश्यू अनुपात: 3:1
4. अंकित मूल्य: 1 रुपये प्रति शेयर
5. इश्यू मूल्य: 1 रुपये प्रति शेयर
6. इश्यू खुलने की तिथि: बुधवार, 14 मई, 2025
7. बाजार में बिक्री की अंतिम तिथि: शुक्रवार, 06 जून, 2025
8. इश्यू बंद होने की तिथि: गुरुवार, 12 जून, 2025
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment