Thursday, July 16, 2026 |
Home Corporate WorldKay Cee Energy & Infra Limited का वित्त वर्ष 2025 में कर पश्चात शुद्ध लाभ 160.85 फीसदी बढक़र हुआ 17.06 करोड़ रुपए

Kay Cee Energy & Infra Limited का वित्त वर्ष 2025 में कर पश्चात शुद्ध लाभ 160.85 फीसदी बढक़र हुआ 17.06 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। राजस्थान के कोटा आधारित के सी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड (केसीईआईएल) एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (“ईपीसी”) कंपनी है जो विद्युत पारेषण और वितरण प्रणाली के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

वित्तीय परिणाम:
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 40.58 करोड़ रुपए के मुकाबले 182.94 फीसदी बढक़र 114.82 करोड़ रुपए रुपए दर्ज किया गया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.75 करोड़ रुपए के मुकाबले 221.60 फीसदी बढक़र 12.06 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 64.83 करोड़ रुपए के मुकाबले 136.13 फीसदी बढक़र 153.16 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6.54 करोड़ रुपए के मुकाबले 160.85 फीसदी अधिक 17.06 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां : के सी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड (केसीईआईएल) एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (“ईपीसी”) कंपनी है जो विद्युत पारेषण और वितरण प्रणाली के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। वर्ष 2015 में कंपनी की स्थापना हुई थी। कंपनी राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (“आरआरवीपीएनएल”) जैसी सरकारी संस्थाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं का काम करती है।

कंपनी के सेवा पोर्टफोलियो में बिजली पारेषण और वितरण प्रणालियों के लिए उपकरणों और सामग्रियों की हैंडलिंग, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग, ट्रांसमिशन लाइनें, सबस्टेशनों का निर्माण, स्वचालन, विस्तार/संशोधन और मौजूदा बिजली प्रणालियों का विस्तार शामिल है। कंपनी 132 केवी सबस्टेशनों के संचालन और रखरखाव, 400 केवी स्तर तक के सबस्टेशनों के रखरखाव और 765 केवी स्तर तक उच्च वोल्टेज लाइनों के रखरखाव व खराबी आदि की स्थिति में रखरखाव के लिए सेवाएं भी प्रदान करती है, जिसमें आपातकालीन बहाली प्रणाली (ईआरएस) का उपयोग भी शामिल है।

कंपनी आईएसओ 9001:2015 के अनुसार गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के रूप में प्रमाणित है। कंपनी ने एक परियोजना को संकल्पना से पूरा होने तक ले जाने के लिए प्रमुख दक्षताओं के साथ आंतरिक संसाधनों को विकसित करने के लिए एक आंतरिक एकीकृत मॉडल अपनाया है।



You may also like

Leave a Comment