Thursday, July 16, 2026 |
Home AutomobileSaisum MG Showroom पर हुआ एमजी विंडसर प्रो का अनावरण

Saisum MG Showroom पर हुआ एमजी विंडसर प्रो का अनावरण

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/गुरुग्राम। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपने ईवी पोर्टफोलियो में एमजी विंडसर प्रो को जोड़ा है जो एमजी विंडसर प्रो, एमजी विंडसर की लोकप्रियता को एक नए स्तर तक ले जाने का वादा करता है, क्योंकि इसमें कई नए और उन्नत फीचर्स शामिल किए गए हैं जो ग्राहकों को अधिक विकल्प प्रदान करते है। एमजी विंडसर प्रो का अनावरण साईसुम एमजी शोरूम में देबजानी प्रमाणिक (सहायक महाप्रबंधक, एसबीआई), साई गिरिधर (निदेशक, साईसुम मोटर्स) और भूपेंद्र गोस्वामी (महाप्रबंधक, साईसुम मोटर्स, जयपुर) की उपस्थिति में किया गया।
एमजी विंडसर की मूल्य व गुणवत्ता वाली पेशकश को ग्राहकों द्वारा खूब सराहा गया है। अब ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एमजी विंडसर प्रो लॉन्च की गई है जिसे आधुनिक ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। एमजी विंडसर प्रो में ग्राहकों को अतिरिक्त तकनीकी फीचर्स, बेहतर सुरक्षा, एक नया केबिन अनुभव, उन्नत सुविधाएं, स्टाइलिश डिज़ाइन एलिमेंट्स और नया बैटरी पैक मिलेगा। एमजी विंडसर, भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV है, जो एक सेडान की जगहदारी और एक एसयूवी की बहुपरिवर्तनशीलता को मिलाकर ऐसा प्रीमियम विकल्प बनती है जो मूल्य और स्टाइल दोनों की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए आदर्श है। यह इंटेलिजेंट CUV ईवी सेगमेंट में क्रंतिकारी साबित हुई है और ऑटोमोबाइल उद्योग में तकनीक, स्टाइल और आराम का अनूठा संगम पेश करती है।



You may also like

Leave a Comment