Monday, July 27, 2026 |
Home Corporate Worldएचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने हर उतार-चढ़ाव में बेहतर प्रदर्शन किया, शुरुआत के दौरान निवेश किए गए Rs. 1 लाख बढ़कर हुए Rs. 1.84 करोड़

एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने हर उतार-चढ़ाव में बेहतर प्रदर्शन किया, शुरुआत के दौरान निवेश किए गए Rs. 1 लाख बढ़कर हुए Rs. 1.84 करोड़

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज। एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड एक डायनामिक इक्विटी फंड है जो लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड ने पिछले 30 वर्षों में बाज़ार के कई उतार-चढ़ावों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। फंड की शुरुआत 1 जनवरी 1995 को हुई थी और इसका अब तक का औसत वार्षिक रिटर्न (CAGR): 18.82% (31 मार्च 2025 तक) रहा है। इस तरह फ़ंड की शुरुआत के दौरान निवेश किए गए ₹1 लाख की आज की वैल्यू: ₹1.84 करोड़ हो गई है। फ़ंड ने Nifty 500 TRI से Rs. 1.51 करोड़ अधिक रिटर्न दिया है। इसके अलावा, शुरुआत से हर महीने के पहले कारोबारी दिन मासिक निवेश किए गए ₹10,000 की एक व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) (कुल निवेश Rs. 36.20 लाख) की रकम 31 मार्च, 2025 तक लगभग ₹20.24 करोड़ हो गई होगी।

पिछले तीन दशकों में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने बाज़ार के कई उतार-चढ़ावों का सफलतापूर्वक सामना किया है, और अपनी मज़बूत निवेश रणनीति को बार-बार सिद्ध किया है। यह रणनीति उच्च गुणवत्ता वाली, मजबूत बुनियादी संरचना वाली कंपनियों और दीर्घकालिक विकास क्षमता पर केंद्रित रही है। अच्छी कंपनियों की पहचान, उचित मूल्यांकन और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के चलते यह फंड निवेशकों के बीच एक भरोसेमंद विकल्प बन चुका है।

फंड की निवेश रणनीति ‘बॉटम-अप’ पद्धति पर आधारित है, जिसमें ग्रोथ की संभावना रखने वाली कंपनियों को उचित मूल्य पर चुना जाता है। किसी भी कंपनी में निवेश से पहले उस सेक्टर की स्थिति, उद्योग चक्र और कंपनी की भूमिका का गहराई से मूल्यांकन किया जाता है, जिसके आधार पर रिस्क-एडजस्टेड पोर्टफोलियो पोजिशन बनाई जाती है। एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड एक संरचित (Structured) रिस्क मैनेजमेंट रणनीति अपनाता है, जो चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। फंड नियामक और आंतरिक जोखिम-नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन करता है, जिससे निवेश की दिशा तय किए गए मापदंडों के अनुरूप बनी रहती है। इसके लिए रीयल-टाइम चेक्स और लगातार निगरानी की व्यवस्था की गई है। फंड का निवेश निर्णय पूरी तरह रिसर्च-आधारित होता है, जिसे इन-हाउस रिसर्च टीम द्वारा संचालित किया जाता है। यह टीम मात्रात्मक (quantitative) और गुणात्मक (qualitative) दोनों ही पहलुओं का विश्लेषण करती है। पोर्टफोलियो निर्माण की प्रक्रिया रणनीतिक होती है, जिसमें किसी स्टॉक का पोर्टफोलियो में आकार उद्योग चक्र और कंपनी की बाज़ार में स्थिति को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। सेक्टर और विषयों में विविधता (diversification) तथा विभिन्न कैटेगरी की कंपनियों (लार्ज, मिड और स्मॉल कैप) में लचीलापन — यह सब दर्शाता है कि फंड अच्छी तरह प्रबंधित, संतुलित और टिकाऊ निवेशों के प्रति प्रतिबद्ध है।

नवनीत मुणोत, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, एचडीएफसी एएमसी ने कहा: “एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड की पिछले तीन दशकों की यात्रा हमारे अनुशासित निवेश दर्शन और निवेशकों की संपत्ति निर्माण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह फंड विभिन्न बाजार चक्रों से सफलतापूर्वक गुजरा है और हर बार और अधिक मजबूत बनकर उभरा है, जो हमारी निवेश प्रक्रिया की मजबूती को दर्शाता है। फंड का प्रदर्शन हमारे निवेशकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के दृष्टिकोण को और भी मजबूत करता है।”

रोशी जैन, सीनियर फंड मैनेजर, एचडीएफसी एएमसी ने कहा: “इस फंड के माध्यम से निवेशकों को धन सृजन में मदद कर पाना हमारे लिए गर्व की बात है। हमने हमेशा ऐसी उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों की पहचान पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें टिकाऊ विकास की क्षमता हो। एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड के साथ हमारा लक्ष्य है — संतुलित और विविध निवेश दृष्टिकोण के जरिए निवेशकों को बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न प्रदान करना।”



You may also like

Leave a Comment