Sunday, July 5, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of India ने रेपो रेट में कटौती के बाद 400 दिनों की विशेष जमा योजना को बंद करने की घोषणा की

Bank of India ने रेपो रेट में कटौती के बाद 400 दिनों की विशेष जमा योजना को बंद करने की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई  भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक Bank of India ने 15 अप्रैल 2025 से से प्रभावी करते हुए अपनी 400 दिनों के लिए, 7.30त्न की अधिकतम ब्याज दर वाली विशेष जमा योजना को बंद करने की घोषणा की है तथा विभिन्न परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर भी ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है।
बैंक ने 3.00 करोड़ रुपये से कम की राशि वाली सावधि जमा पर अपनी दरें घटा दी हैं और अब 91 दिनों से 179 दिनों तक की जमा पर 4.25 प्रतिशत और 180 दिनों से 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए 5.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। एक वर्ष की अवधि वाली जमा पर 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जबकि 1 वर्ष से 2 वर्ष तक की अवधि वाली जमा पर 6.75त्न ब्याज मिलेगा।  3 करोड़ से अधिक और 10 करोड़ रुपये से कम की राशि वाले जमाराशियों पर बैंक 91 दिनों से 179 दिनों की जमाराशियों पर 5.75 प्रतिशत, 180 दिनों से 210 दिनों तक की अवधि के लिए 6.25 प्रतिशत और 211 दिनों से अधिक और एक वर्ष से कम की जमाराशियों पर 6.50 प्रतिशत ब्याज देगा। एक वर्ष की अवधि के लिए जमाराशियों पर 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जबकि 1 वर्ष अधिक और 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.70 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। संशोधित दरें 15 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। 6 महीने और उससे अधिक की परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाराशियों पर सुपर सीनियर सिटीजन की जमाराशियों पर 0.65 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन की 3 करोड़ रुपये से कम की जमाराशियों पर 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर दी जाएगी।

 



You may also like

Leave a Comment