Thursday, July 16, 2026 |
Home Corporate Worldआदिति कोठारी देसाई डीएसपी एसेट मैनेजर्स की चेयरपर्सन नियुक्त

आदिति कोठारी देसाई डीएसपी एसेट मैनेजर्स की चेयरपर्सन नियुक्त

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। डीएसपी एसेट मैनेजर्स ने आज घोषणा की कि आदिति कोठारी देसाई को चेयरपर्सन के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह अपने पिता हेमेन्द्र कोठारी से यह जिम्मेदारी संभालेंगी, जो 1996 में कंपनी की स्थापना के समय से ही इसके नेतृत्व में थे। आदिति कोठारी देसाई कोठारी परिवार की पाँचवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं और डीएसपी की 160 वर्षों से अधिक पुरानी भारतीय वित्तीय सेवाओं की विरासत को आगे बढ़ाने वाली पहली महिला प्रमुख बन गई हैं।

आदिति के पास निवेश, बिक्री, विपणन और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्रों में दो दशकों से अधिक का व्यावसायिक अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूयॉर्क में मेरिल लिंच के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग गु्रप से की थी, जहाँ उन्होंने फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस ग्रुप में विलय एवं अधिग्रहण (रू&्र) गतिविधियों पर कार्य किया।

वर्ष 2002 में वह डीएसपी एसेट मैनेजर्स से जुड़ीं और तब से लेकर अब तक उन्होंने कंपनी की घरेलू व्यापार विकास रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, साथ ही उन्होंने समूह के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भी नींव रखी। डीएसपी के एसेट मैनेजमेंट बिजनेस के डिजिटलीकरण में भी उन्होंने अहम योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त, वह डीएसपी की फिनटेक वेंचर ‘कंपाउंड एक्सप्रेस’ की चेयरपर्सन भी हैं। आदिति ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और हार्वर्ड बिजऩेस स्कूल से एमबीए किया है।

आदिति कोठारी देसाई ने कहा, “यह जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए एक सम्मान की बात है और मैं हमारे एएमसी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। यह परिवर्तन उस दीर्घकालिक सोच और निवेशक-प्रथम दर्शन का ही एक हिस्सा है, जिसने डीएसपी की 160 वर्षों की यात्रा को परिभाषित किया है। हम भारत के शीर्ष 10 एसेट मैनेजर्स में से एक हैं और पूरी तरह से स्वतंत्र पारिवारिक स्वामित्व वाली कंपनियों में शामिल हैं। हमारी पारिवारिक पूंजी उन्हीं सार्वजनिक फंड्स में निवेशित है जिन्हें हम प्रबंधित करते हैं, जो हमारी गहरी प्रतिबद्धता और जवाबदेही को दर्शाता है।”

हेमेन्द्र कोठारी ने कहा, “डीएसपी एसेट मैनेजर्स का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही है। अब मैं अपनी प्यारी बेटी आदिति को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। वह एक दूरदर्शी नेता हैं, जो प्रतिष्ठा, ईमानदारी और उच्च मानकों जैसी पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाएंगी। इन्हीं सिद्धांतों ने हमारे सफल सफर की नींव रखी है और मुझे पूरा विश्वास है कि आदिति इन परंपराओं को कायम रखते हुए कंपनी को नवाचार, डिजिटलीकरण और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।”



You may also like

Leave a Comment