Sunday, August 30, 2026 |
Home Automobileभारत की पहली AI Personal Assistant Car MG Astor अब बन गई ‘The Blockbuster SUV’

भारत की पहली AI Personal Assistant Car MG Astor अब बन गई ‘The Blockbuster SUV’

India’s first has now become ‘’

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम, 28 मार्च 2025: JSW MG Motor India ने MG Astor के एमवाई2025 एडिशन को ‘The Blockbuster SUV’ के रूप में पेश करने की घोषणा की है। यह बदलाव ब्रांड की ग्राहकों के लिए एक ऑटो-टेक मास्टरपीस लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइल, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मेल है।

एमवाई 2025 एडिशन के साथ, एस्टर ‘The Blockbuster SUV’ नई तकनीकों को अपनाने में आगे रहने वाले ग्राहकों के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है। एमजी एस्टर अब अपनी सेगमेंट की इकलौती SUV है, जो अपने नए शाइन वेरिएंट के साथ 12.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ पेश करती है। वहीं, सिलेक्ट वेरिएंट में छह एयरबैग और प्रीमियम आइवरी लेदरेट सीट्स मिलती हैं, जो सेफ्टी और कम्फर्ट को और बढ़ाती हैं। एसयूवी के शौकीन लोग अपने नज़दीकी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया डीलरशिप पर जाकर ‘द ब्लॉकबस्टर एसयूवी’ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसे 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बुक कर सकते हैं। 2025 एमजी एस्टर 1.5एल एमटी एंड सीवीटी और 1.3 टर्बो एटी पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है।

JSW MG Motor India के डायरेक्टर (सेल्स एंड ऑपरेशन्स) राकेश सेन ने इस मौके पर कहा, ” एमजी एस्टर एक नया और दमदार अंदाज लेकर आई है, जो उन लोगों के लिए परफेक्ट एसयूवी है, जो नई चीजें अपनाने में आगे रहते हैं। यह कार उन लोगों के लिए है, जो प्रैक्टिकैलिटी से ज्यादा, एक शानदार ड्राइविंग अनुभव और स्टाइल की चाह रखते हैं। हम समझते हैं कि ग्राहक एक ऐसी कार चाहते हैं, जो उनकी तरक्की को दर्शाए, उनके सपनों और हकीकत के बीच सही संतुलन बनाए और हर सफर को यादगार बना दे। चलती-फिरती ब्लॉकबस्टर एमजी एस्टर में यह सबकुछ मिलता है।”



You may also like

Leave a Comment