बिजनेस रेमेडीज। उदयपुर आधारित कंपनी एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी के इक्विटी शेयरों के स्टॉक स्प्लिट में शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए शुक्रवार, 18 अप्रैल, 2025 ‘रिकॉर्ड तिथि’ के रूप में निर्धारित गया है ताकि 10 (केवल दस रुपये) प्रत्येक के अंकित मूल्य वाले 1 (एक) इक्विटी शेयर, पूरी तरह से चुकता, को 10 (दस) इक्विटी शेयरों में उप-विभाजित/विभाजित किया जाए, जिनमें प्रत्येक का अंकित मूल्य 1 रुपए (केवल एक रुपये) हो।
कारोबारी गतिविधियां: 1996 में निगमित, एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है जिसके पास भारत में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को ऋण देने का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कंपनी मुख्य रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी आबादी की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप ऋण समाधान प्रदान करती है। इसके पोर्टफोलियो में छोटे व्यवसाय मालिकों के लिए वाहन वित्त और व्यवसाय वित्त उत्पाद शामिल हैं। कंपनी चार भारतीय राज्यों – राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में काम करती है। इसका एक पंजीकृत कार्यालय उदयपुर, राजस्थान में और एक कॉर्पोरेट कार्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। 13 शाखाओं और डिजिटल और भौतिक शाखाओं सहित 26 से अधिक उपस्थिति बिंदुओं के साथ, इसने 200,000 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान की है। कंपनी वेतनभोगी पेशेवरों और स्व-रोजग़ार वाले गैर-पेशेवरों के लिए नए दोपहिया और तिपहिया वाहनों, जैसे स्कूटर, मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा की खरीद का वित्तपोषण करती है।

