बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। उड़ीसा आधारित ‘पारादीप परिवहन लिमिटेड’ लॉजिस्टिक्स, शिप हसबेंडरी और स्टीवडोरिंग में विशेषज्ञता रखने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के आईपीओ के संबंध में प्रोस्पेक्ट्स से जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2000 में स्थापित, पारादीप परिवहन लिमिटेड एक बंदरगाह सेवा प्रदाता कंपनी है और यह लॉजिस्टिक्स, शिप हसबेंडरी और स्टीवडोरिंग में विशेषज्ञता रखता है। कंपनी ओडिशा के पारादीप बंदरगाह में स्थित है।
कंपनी की सेवाओं में स्टीवडोरिंग, इंट्रा-पोर्ट ट्रांसपोर्टेशन, रैक हैंडलिंग, हाई स्टैकिंग, उपकरण आपूर्ति, कार्गो ट्रांसपोर्टेशन, उर्वरक बैगिंग, उर्वरक रेक लोडिंग, हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट सप्लाई, ट्रेलर सप्लाई, वैसल हैंडलिंग, मैनपावर सप्लाई , स्टोन पिचिंग वर्क, रेलवे साइडिंग मेंटेनेंस, इंट्रा माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन, अर्थ मूविंग एवं रिक्लेमेशन वर्क शामिल हैं।
कंपनी गोपालपुर, पारादीप, हल्दिया, विशाखापत्तनम, जाजपुर, जोडा और बारबिल, चांदीखोल, कटक और तालचेर सहित कई स्थानों पर काम करती है, जिनके माध्यम से कंपनी कार्गो शिपिंग, सीमेंट, स्टील और रेलवे साइडिंग जैसे विविध क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करती है। कंपनी बल्क कार्गो, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और मैनपावर सप्लाई सेवाओं को संभालने में माहिर है। कंपनी कृषि रसायन, विशेष रूप से डायमोनियम फॉस्फेट जैसे जटिल फॉस्फेटिक उर्वरक बनाती है। फरवरी 2025 तक, कंपनी में पेरोल पर 1124 कर्मचारी कार्यरत थे।
कंपनी की ताकतें: अनुभव और विशेषज्ञता – उद्योग में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, कंपनी प्रवर्तकों को बंदरगाह संचालन और कार्गो हैंडलिंग का गहन ज्ञान है।
व्यापक नेटवर्क – पूर्वी भारत में प्रमुख बंदरगाहों और औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनी का व्यापक नेटवर्क है।
अत्याधुनिक अवसंरचना – आधुनिक हैंडलिंग उपकरण, परिवहन बेड़े और कुलशल जनशक्तिसे सुसज्जित।
ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण – कंपनी गुणवत्ता और लागत-प्रभावशीलता पर जोर देते हुए निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 188.69 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.84 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 202.81 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 6.56 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 211.62 करोड़ रुपए का राजस्व और 15.02 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 137.94 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितम्बर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 3.75 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 164.35 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 59.89 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 48.55 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 46.21 करोड़ रुपए रहा।
प्रवर्तकों का अनुभव
62 वर्षीय खालिद खान कंपनी के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक हैं। वे कंपनी की शुरुआत से ही इससे जुड़े हुए होते हैं। जिस उद्योग में कंपनी काम करती है, उसमें उन्हें 23 साल से ज़्यादा का अनुभव है। उनके पास कला के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री है। वे कंपनी के कामकाज के पीछे प्रेरक शक्तिहैं और सभी कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शक रहे हैं। उनके जैसा उच्च लक्ष्यों वाला एक दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता कंपनी की तेज़ी से वृद्धि के पीछे स्तंभ है। उनके विशाल उद्योग ज्ञान और अनुभव ने कंपनी को कई गुना बढऩे में मदद की है। उन्हें वर्ष अगस्त 2024 में अमेरिकन कास्ट कोस्ट यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इंटरनेशनल ट्रेड एंड ग्लोबलाइजेशन की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कंपनी की ओर से उन्हें एशिया अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंटरव्यू टाइम्स, भारत लीडरशिप समिट, भारत शिखर सम्मान, ईटी कैटालिस्ट ऑफ राइजिंग इंडिया आदि से विभिन्न पुरस्कारों और प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2023 में दुबई में आयोजित तहबीब, ग्लोबल पोएट्री एंड आर्ट फेस्टिवल नामक कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और कला के उत्साही प्रमोटर के रूप में तहबीब सांस्कृतिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
54 वर्षीया फौजिया खान कंपनी की प्रमोटर हैं। वे कंपनी के पहले निदेशकों में से एक हैं। उन्होंने अपना हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट पूरा कर लिया है। उन्होंने कंपनी में सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा व सहयोग को बढ़ावा दिया है। जिससे कंपनी कर्मचारियों की सहभागिता को बढ़ाया है।
61 वर्षीय प्रवत कुमार नंदी कंपनी के प्रमोटर और कार्यकारी निदेशक हैं। उनके पास व्यवसाय में 2 दशकों से अधिक का समग्र अनुभव है। उन्होंने अपना माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (स्स्ष्ट) पूरा कर लिया है। कंपनी में उनकी कार्यात्मक जिम्मेदारी में कंपनी के वित्त का प्रबंधन, रणनीतियों की योजना बनाना और वित्तीय स्थिरता और विकास सुनिश्चित करने सहित कंपनी के समग्र वित्तीय मामलों को संभालना शामिल है।
51 वर्षीय पार्वती प्रिया नंदी, उम्र 51 वर्ष कंपनी की प्रमोटर और कार्यकारी निदेशक हैं। 20 से अधिक वर्षों के व्यावसायिक अनुभव के साथ, वे बड़ी परियोजनाओं को संभालने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपना माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र पूरा कर लिया है। वे रचनात्मक, ऊर्जावान हैं।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘पारादीप परिवहन लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर 17 मार्च को खुलकर 19 मार्च 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 93 से 98 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 45,78,000 शेयर जारी कर 44.86 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

