Saturday, July 11, 2026 |
Home Banking and InsuranceKotak Life Insurance ने Kotak जेन2जेन Income लॉन्च किया

Kotak Life Insurance ने Kotak जेन2जेन Income लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/मुंबई   Kotak Mahindra Life Insurance कंपनी लिमिटेड (Kotak Life) ने आज अपने नए प्रोडक्ट, Kotak जेन2जेन इनकम के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक नॉन-लिंक्ड सेविंग्स प्लान है, जिसे व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इस तरह का प्रोडक्ट इंडस्ट्री में पहली बार पेश किया गया है, जो लीगेसी (विरासत) विकल्प चुनने पर एक ही योजना के भीतर 2 पीढय़िों के लिए इनकम और सुरक्षा प्रदान करता है, इस तरह से कोटक जेन2जेन इनकम ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
Kotak जेन2जेन Income  चार अलग-अलग विकल्पों के साथ फ्लेक्सिबल प्लान का विकल्प प्रदान करता है, जिनमें से हर एक प्लान को अलग अलग वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है – जिसमें रिटायरमेंट फंड बनाने से लेकर आपकी संपत्ति का प्रबंधन करने से लेकर उसे अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करना तक शामिल है।
Kotak Mahindra Life Insurance कंपनी लिमिटेड के एमडी महेश बालासुब्रमण्यम ने इस मौके पर कहा कि आज के कंज्यूमर्स की वित्तीय जरूरतें अलग-अलग हैं और जीवन बीमा समाधान स्पष्ट, आकर्षक और उनके जीवन के हर फेज के अनुरूप होने चाहिए।
Kotak  Life  में, हमारा प्रयास ऐसे नए प्रोडक्ट पेश करना है, जो गहन शोध और उपभोक्ता की समझ पर आधारित हों। जिससे हम न सिर्फ कंज्यूमर्स की अपेक्षाओं को पूरा कर सकें बल्कि इससे बढक़र भी कुछ कर सकें। कोटक जेन2जेन इनकम इसी सोच का एक प्रमाण है। हम समझते हैं कि मूल्यों और विरासत को आगे बढ़ाना भारतीय संस्कृति में गहराई से समाया हुआ है। इस अनूठी पेशकश के साथ, परिवार एक ही योजना के भीतर 2 पीढय़िों के लिए आय और सुरक्षा दोनों सुरक्षित कर सकते हैं – जिससे उन्हें भविष्य के लिए एक स्थायी विरासत बनाने के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा हासिल करने में मदद मिलती है।
Kotak जेन2जेन इनकम की मुख्य विशेषताएं :
1. डुअल जेनरेशन: आय और सुरक्षा: अनूठी पेशकश जो लीगेसी प्लान (विरासत योजना) विकल्प चुनने पर एक ही पॉलिसी के तहत 2 पीढय़िों को कवर करती है।
2. मल्टीपल प्लान का विकल्प : अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए चार योजना विकल्पों में से चुनने की सुविधा : लाइफ इनकम, लीगेसी इनकम, लाइफ पेड-अप एडिशन और लीगेसी पेड-अप एडिशन।
3. इनबिल्ट वेलनेस लाभ : हर पॉलिसी के साथ फ्री वेलनेस बेनेफिट शामिल हैं।

 



You may also like

Leave a Comment