बिजनेस रेमेडीज़। अमेजन इंडिया ने एक नया ब्रांड अभियान, प्तदिखोगेतोबिकोगे (जिसका अर्थ है ‘यदि प्रचार होगा तो आपका सामान बिकेगा) पेश किया है, जिसमें इस बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की गई है कि भारत में छोटे व्यवसायों के लिए कंपनी के डिजिटल मार्केटप्लेस पर बिक्री करना सरल और प्रभावी है। इस अभियान में तीन रचनात्मक और हास-परिहास भरे विज्ञापन शामिल हैं और हरेक में अलग-अलग परिदृश्य में विक्रेता अपने उत्पादों को बढ़ावा देने और बेचने के लिए अपरंपरागत तरीके अपनाते हैं। ये वीडियो विक्रेताओं के लिए अमेजन के मार्केटप्लेस के लाभों को उजागर करते हैं, जैसे ग्राहकों की विशाल संख्या, भारत के 100त्न सेवा योग्य पिन कोड और 18+ वैश्विक मार्केटप्लेस तक पहुंच। यह अभियान ऑनलाइन बिक्री को सुलभ और प्रभावशाली बनाकर सभी आकार के व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए अमेजन की प्रतिबद्धता पर जोर देता है। एनॉर्मस ब्रांड्स एलएलपी ने इसे डिजाइन किया है और इसकी अवधारणा तैयार करने के साथ-साथ इसका निर्माण भी किया है।
प्तदिखोगेतोबिकोगे अभियान
विज्ञापन फिल्म 1: अमेजन के साथ करोड़ों ग्राहकों तक पहुंचें
विज्ञापन फिल्म 2: अमेजन के साथ 100त्न सेवा योग्य पिन कोड तक पहुंचे
विज्ञापन फिल्म 3: 18+ अमे?न वैश्विक बाज़ारों के माध्यम से बेचें
अमेजन इंडिया के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के निदेशक, अमित नंदा ने कहा कि अमेजन में, हमारा मुख्य तौर पर ई-कॉमर्स के जरिये पूरे भारत में छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाना चाहते हैं। प्तदिखोगेतोबिकोगे अभियान भारतीय व्यवसाय मालिकों की अविश्वसनीय उद्यमशीलता की भावना को उजागर करता है। जाने-पहचाने माहौल और हास-परिहास के जरिये हम छोटे व्यवसाय मालिकों को दिखाना चाहते थे कि हर जगह ग्राहकों तक पहुंचने का एक सरल और अधिक प्रभावी तरीका है- भारत और दुनिया भर में अमेजऩ मार्केटप्लेस। हम इन व्यवसायों को उनकी व्यावसायिक आकांक्षाओं को प्राप्त करने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में सफल होने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
एनॉर्मस ब्रांड्स एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर, आशीष खजांची ने कहा कि अमेजन इंडिया का प्तदिखोगेतोबिकोगे अभियान अब तक की हमारी सबसे दिलचस्प परियोजनाओं में से एक रहा है। हमारा रचनात्मक दृष्टिकोण हास-परिहास के जरिये इस बात पर केंद्रित था कि ब्रांड के मालिक और उद्यमी अपने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। संबंधित परिदृश्यों और एक हल्के-फुल्के कथानक के माध्यम से, हम छोटे व्यवसाय के मालिकों को दिखाना चाहते थे कि हर जगह ग्राहकों तक पहुंचने का एक सरल और अधिक प्रभावी तरीका है – भारत और दुनिया भर में अमेजन मार्केटप्लेस।
यह अभियान विक्रेताओं से उनकी महत्वाकांक्षा को स्वीकार करते हुए उनसे जुड़ता है और साथ ही अमे?न को व्यावहारिक समाधान के रूप में पेश करता है जो उसकी व्यावसायिक आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदल देता है।
प्तदिखोगेतोबिकोगे अभियान अब टेलीविजन, डिजिटल और सोशल मीडिया चैनलों सहित कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा है। अमेजन इंडिया का यह अभियान भारत में लाखों छोटे व्यवसायों को डिजिटल बनाने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता जाहिर करता है और ऑनलाइन बिक्री की यात्रा को सरल, सुलभ और प्रभावशाली बनाता है। अमेजऩ के साथ अपनी ई-कॉमर्स यात्रा शुरू करने में रुचि रखने वाले छोटे व्यवसाय अधिक जानकारी प्राप्त करने और विक्रेता के रूप में पंजीकरण करने के लिए द्धह्लह्लश्चह्य://ह्यद्गद्यद्य.ड्डद्वड्ड5शठ्ठ.द्बठ्ठ/ पर लॉग इन कर सकते हैं।

