Tuesday, July 14, 2026 |
Home AutomobileNew Mini Cooper एस जॉन कूपर वर्क्स पैक भारत में लॉन्च

New Mini Cooper एस जॉन कूपर वर्क्स पैक भारत में लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

 

नई दिल्ली : मिनी इंडिया ने नई मिनी कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स पैक को लॉन्च करने की घोषणा की है। कार कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध होगी और इसे देशभर के सभी मिनी अधिकृत डीलर्स के साथ-साथ शॉप डॉट मिनी डॉट इन पर बुक किया जा सकता है। डिलीवरीज अप्रैल 2025 से शुरू होगी। पांचवीं पीढ़ी की मिनी कूपर एस में मिनी बॉडी लैंग्वेज एवं ओरिजिन्स के अलावा जॉन कूपर वर्क्स पैक की स्पोर्टीनेस के साथ प्रगतिशील टेक्नोलॉजी का संयोजन किया गया है। साथ में, इसमें एक नई पसैनैलिटी और हॉलमार्क ड्राइविंग डायनैमिक्स के साथ एक इनोवेटिव पंच दिया गया है।

विक्रम पावह, प्रेसिडेंट और सीईओ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कहा, ‘‘नए मिनी कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स पैक का लॉन्च, आधुनिक नवाचार के साथ सदाबहार डिजाइन को मिलाने की मिनी की विरासत पर जोर देता है। अपने डायनैमिक, स्पोर्टी एक्सटीरियर और विशेष जॉन कूपर वर्क्स ट्रिम के साथ, यह विशेष एडिशन शानदार ड्राइविंग का मजा देता है और प्रभावशाली पर्सनैलिटी का प्रतीक है। इंटीरियर का स्पोर्टी विवरण मोटरस्पोर्ट जुनून की अभिव्यक्ति है, जबकि अत्यधिक डिजिटल इंटरैक्टिव इंटरफेस हाई-टेक अनुभव प्रदान करते हैं। यह विशेष जॉन कूपर वर्क्स पैक मिनी के प्रसिद्ध रेसिंग जीन्स के लिए एकदम उपयुक्त सम्मान है।”

नई मिनी कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स पैक की एक्स-शोरूम कीमत 55,90,000 रूपए है। नई मिनी कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स पैक दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध है लेजेंड ग्रे और मिडनाइट ब्लैक और जेट ब्लैक। यह दोनों रंग जेट ब्लैक रूप और मिरर कैप्स के साथ आते है। 17-इंच के स्प्रिंट-स्पोक ब्लैक व्हील्स आते है। अपहोल्स्ट्री के विकल्पों में वेस्किन / कॉर्ड कॉम्बिनेशन। जेसीडब्ल्यू ब्लैक के साथ जेसीडब्ल्यू स्पोर्ट सीट्स शामिल हैं।

स्टैण्डर्ड दो साल की वारंटी के साथ असीमित किलोमीटर की पेशकश की गई है। मिनी कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स पैक पर 2 साल 24*7 रोड-साइड असिस्टेंस मन की पूर्ण शांति प्रदान करता है। ये लाभ कार के स्वामित्व के साथ हस्तांतरणीय हैं। कूपर एस के लिए सर्विस इंक्लूसिव प्लान 3 साल/40,000 किमी से शुरू होता है और पैकेज एक्सटेंशन 10 साल/2,00,000 किमी तक उपलब्ध है। स्वामित्व के तीसरे वर्ष से वारंटी लाभों को बढ़ाने और अधिकतम दस वर्ष तक बढ़ाने का विकल्प भी उपलब्ध है।



You may also like

Leave a Comment