Thursday, July 16, 2026 |
Home AutomobileMaruti Suzuki ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘ E Vitara ’, 100 देशों में होगा निर्यात

Maruti Suzuki ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘ E Vitara ’, 100 देशों में होगा निर्यात

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) एसयूवी, ‘ई विटारा’ को इलेक्ट्रिक इको-सॉल्यूशन के साथ पेश किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘एचईएआरटीईसीटी-ई’ नाम के एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्लेटफॉर्म पर निर्मित यह इलेक्ट्रिक वाहन दो बैटरी विकल्पों 49 किलोवाट और 61 किलोवाट में पेश किया गया है और एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की दूरी तय करता है। देश को ईवी विनिर्माण के एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के अपने समर्पण की पुष्टि करते हुए कंपनी ने कहा कि ई-विटारा का जापान और यूरोप जैसे प्रमुख बाजारों सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा। चार ड्यूल टोन विकल्पों के साथ 10 रंगों में उपलब्ध इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत का खुलासा बाद में किया जाएगा।

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि निदेशक और अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने कहा, “लीडिंग ऑटोमेकर का लक्ष्य तीन-आयामी रणनीति के माध्यम से ग्राहकों के लिए बीईवी को आकर्षक बनाना है। पहला है ऑप्टिमम परफॉर्मेंस के लिए बीईवी-डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म विकसित करना। दूसरा है ग्राहकों की आवश्यकताओं के आधार पर टारगेटेड मार्केट के लिए सही उत्पाद विकसित करना। तीसरा है हमारी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं का लाभ उठाना और दुनिया के लिए एक ही स्थान पर विनिर्माण को केंद्रित करना।”



You may also like

Leave a Comment