बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
भारत में पेस्ट कंट्रोल सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी, Rentokil PCI को इस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है, जिसने आज अपार हर्ष के साथ पेस्ट कंट्रोल इंडस्ट्री में नई मिसाल कायम करने वाली अपनी दो अग्रणी सेवाओं: एंटी-टर्माइट फोर्ट्रेस (टर्माइट बैटिंग सर्विस) और GSS yD (कॉकरोच सर्विस) के शुभारंभ की घोषणा की। दोनों ही सेवाएँ इनोवेशन के मामले में सबसे आगे हैं, जिससे यह जाहिर होता है कि रेन्टोकिल पीसीआई अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ इस उद्योग में नए मानक स्थापित करने के अपने संकल्प पर कायम है।
एंटी-टर्माइट फोर्ट्रेस दीमकों को लुभाकर उनका सफाया करने वाली सेवा है, जिसे सेंट्रल इन्सेक्टीसाइड बोर्ड (CIB) ने अपनी मंजूरी दी है। यह सेवा घर के मालिकों के अलावा आर्किटेक्ट्स, बिल्डरों तथा कंस्ट्रक्शन कंपनियों को किसी परेशानी के बिना, बेहद किफायती तरीके से और तोड़-फोड़ के बगैर इस समस्या का समाधान उपलब्ध कराती है। पारंपरिक तरीकों में ड्रिलिंग और केमिकल इंजेक्शन की जरूरत होती है, लेकिन इसके विपरीत टर्माइट बैटिंग सर्विस में घर की महत्वपूर्ण जगहों पर बैटिंग स्टेशनों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें जमीन के अंदर और ऊपर दोनों जगहों पर रखकर सीधे दीमकों की कॉलोनियों को निशाना बनाया जाता है, जो उनका मुख्य स्रोत है। इन बैट स्टेशनों में सेल्यूलोज-आधारित सामग्रियों का उपयोग किया जाता है जो कुदरती तौर पर दीमक का चारा होता है, जिससे आस-पास के इकोसिस्टम को कोई नुकसान नहीं होता है और दीमकों की कॉलोनियों पूरी तरह सफाया कर पाना संभव होता है।
रेन्टोकिल पीसीआई ने इसके साथ-साथ गोल्डसील सर्विस- 4D (GSS- 4D) भी शुरू की है, जो भारत में 4ष्ठ कॉकरोच ट्रीटमेंट की सबसे बड़ी सेवा है। इस सेवा में घरों और व्यवसायों, दोनों को बेमिसाल सुरक्षा प्रदान करने के लिए कीट नियंत्रण के चार-आयामी तरीके की मदद ली जाती है: जिसमें उनको घर के भीतर प्रवेश करने, ठिकाना बनाने और भोजन को रोकना शामिल है, जिससे कॉकरोच की आबादी का कारगर तरीके से सफाया हो जाता है।

