Friday, July 17, 2026 |
Home Banking and InsuranceHDFC Securities ने योगेश दरजी को भारत के गिफ्ट सिटी में एचडीएफसी सिक्योरिटीज आईएफएससी लिमिटेड (एचएसआईएल) का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया

HDFC Securities ने योगेश दरजी को भारत के गिफ्ट सिटी में एचडीएफसी सिक्योरिटीज आईएफएससी लिमिटेड (एचएसआईएल) का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 30 अक्टूबर, 2024- HDFC Securities ने भारत के गिफ्ट सिटी में एचडीएफसी सिक्योरिटीज आईएफएससी लिमिटेड (एचएसआईएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में योगेश दरजी की नियुक्ति की घोषणा की है। यह भारत के गिफ्ट सिटी में एचडीएफसी सिक्योरिटीज की वित्तीय सेवाओं के समूह में फ्लैगशिप ऑफरिंग है। अपनी नई भूमिका में, योगेश दरजी एचएसआईएल की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा क्षमताओं का विस्तार करने के काम में उसका नेतृत्व करेंगे। वे गिफ्ट सिटी के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) द्वारा पेश किए गए अनूठे लाभों का उपयोग करके घरेलू और वैश्विक दोनों ग्राहकों के लिए व्यापक सॉल्यूशंस प्रदान करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीईओ धीरज रेली ने कहा, ‘‘हम योगेश दरजी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। इक्विटी और डेट मार्केट में अपने मजबूत अनुभव के साथ-साथ एनआरआई वित्तीय सेवाओं में अपने विशेष ज्ञान के साथ वे एचडीएफसी सिक्योरिटीज आईएफएससी लिमिटेड का नेतृत्व करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। निश्चित तौर पर वे हमारे ग्राहकों के लिए इनोवेटिव और महत्वपूर्ण सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएंगे। हमें गिफ्ट सिटी के डायनेमिक माहौल में एचएसआईएल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और हमारे ग्राहकों के लिए स्थायी मूल्य को बढ़ावा देने की उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।’’

यह नियुक्ति एचडीएफसी सिक्योरिटीज की नेतृत्व को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो ईमानदारी, उत्कृष्टता और नवाचार के कंपनी के प्रमुख सिद्धांतों के अनुरूप है। योगेश के मार्गदर्शन में, एचडीएफसी सिक्योरिटीज आईएफएससी लिमिटेड अपने ग्राहकों को उनकी वित्तीय यात्रा में सशक्त बनाने और वित्त संबंधी अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के भीतर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के उत्कृष्टता के स्टैंडर्ड को कायम रखने के लिए तैयार है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज आईएफएससी लिमिटेड के नव नियुक्त मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश दरजी ने अपनी नई भूमिका के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “एचडीएफसी सिक्योरिटीज के लिए इस रोमांचक समय में एचएसआईएल का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। गिफ्ट सिटी में शानदार अवसर मौजूद हैं, और हम अपनी क्षमता को और बेहतर बनाने और स्थायी विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। मेरा ध्यान हमारी तकनीकी क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय मंच का लाभ उठाने पर होगा ताकि बेजोड़ मूल्य प्रदान किया जा सके और एनआरआई से लेकर विदेशी नागरिकों और एफपीआई तक हमारे ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया जा सके।”

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में एनआरआई डेस्क हैड के रूप में अपनी पिछली भूमिका में, योगेश ने मजबूत नेतृत्व का प्रदर्शन किया और क्लाइंट एंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए एक कुशल बिक्री चैनल स्थापित किया। उन्होंने प्रक्रिया और प्रॉडक्ट में सुधार पर निरंतर फोकस किया और इस तरह ग्राहक संतुष्टि और कामकाज संबंधी दक्षता को और बेहतर बनाया है। इससे पहले, योगेश ब्रिक्स सिक्योरिटीज में डेट मार्केट डीलर थे, जहां उन्होंने बैंकों, म्यूचुअल फंड और प्राथमिक डीलरों के लिए ट्रेडिंग गतिविधियों का प्रबंधन किया। उनके लगभग दो दशकों के उद्योग के अनुभव में क्लाइंट एडवाइजरी, नियामक विशेषज्ञता और एनआरआई सेवाओं का गहन ज्ञान शामिल है, जो उन्हें वित्तीय सेवाओं में एक कुशल और ऑलराउंडर लीडर के तौर पर स्थापित करता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज आईएफएससी लिमिटेड एनएसई आईएक्स पर एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पेश करने के लिए तैयार है, जिससे क्लाइंट फ्यूचर्स और ऑप्शंस मार्केट में शामिल हो सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म अनस्पॉन्सर्ड डिपॉजिटरी रिसीट्स (यूडीआर) में निवेश की सुविधा भी प्रदान करेगा, जिससे निवेशकों को शीर्ष अमेरिकी शेयरों तक पहुंचने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) से अनुमोदन के अधीन एआईएफ, म्यूचुअल फंड और ऐसे अन्य वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की विविध रेंज पेश करेगा।

भारत के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं के सबसे प्रमुख केंद्र गिफ्ट सिटी में एचडीएफसी सिक्योरिटीज आईएफएससी लिमिटेड उदार कर प्रोत्साहन, आईएफएससीए के माध्यम से सुव्यवस्थित नियामक अनुपालन और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाता है। एचएसआईएल के माध्यम से, एचडीएफसी सिक्योरिटीज एलआरएस के तहत निवासियों, एनआरआई, विदेशी नागरिकों और एफपीआई के लिए टैक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस प्रदान करेगी, जिससे इनबाउंड और आउटबाउंड दोनों उत्पादों के लिए पर्याप्त अवसर का लाभ उठाया जा सकेगा।



You may also like

Leave a Comment