।बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
आईसीआईसीआई बैंक ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में BKC स्थित अपने सेवा केंद्र पर बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पेंशन योजना एनपीएस वात्सल्य के लॉन्च की घोषणा की। नई पेंशन योजना, जो पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के तत्वावधान में चलेगी, केंद्रीय बजट 2024-2025 में प्रस्तावित की गई थी। यह नाबालिगों के वयस्क होने तक उनके लिए माता-पिता/अभिभावकों द्वारा अंशदान की अनुमति देती है। 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर, व्यक्ति इसे सामान्य हृक्कस् खाते में बदल सकता है। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा इस योजना की घोषणा आज नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पूरे देश में सरकार द्वारा औपचारिक रूप से लॉन्च किए जाने का एक हिस्सा है।
आईसीआईसीआई बैंक के हैड-डिपॉजिट प्रोडक्ट श्रीराम एच. ने कहा कि हमें भारत सरकार और पीएफआरडीए के साथ एनपीएस वात्सल्य लॉन्च योजना का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। हमने आज एनपीएस वात्सल्य खातों का पहला सेट खोलकर इस यात्रा की शुरुआत की है। हमने ग्राहकों के लिए एनपीएस वात्सल्य खाता खोलने के लिए देश भर में सभी आईसीआईसीआई बैंक बिजनेस सेंटर को सुसज्जित किया है। यह खाता दीर्घकालिक धन सृजन में मदद करता है, यह सुनिश्चित करता है कि जब तक नाबालिग वयस्क हो जाए, तब तक उनके लिए एक वित्तीय कोष तैयार हो जाए।” आईसीआईसीआई बैंक ने एनपीएस वात्सल्य के तहत कुछ बच्चों के खाते पंजीकृत करके योजना की शुरुआत की। उन्हें अपने एनपीएस वात्सल्य खाते के लिए एक प्रतीकात्मक स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (PRAN) कार्ड भी मिला।
वात्सल्य एनपीएस खाते की मुख्य विशेषताएँ :
पात्रता मानदंड : कोई भी नाबालिग, जिसके पास पैन कार्ड और आधार कार्ड हो, और जिसकी आयु 18 वर्ष से कम हो, पात्र है
न्यूनतम अंशदान : प्रति वर्ष न्यूनतम 1,000 का अंशदान किया जा सकता है, अधिकतम अंशदान की कोई सीमा नहीं है
योजना में अंशदानकर्ता: माता-पिता/अभिभावक अपने बच्चों की ओर से अंशदान कर सकते हैं
18 वर्ष की आयु के बाद बदलाव : आवश्यक केवाईसी दस्तावेज़ जमा करने के बाद नाबालिग का एनपीएस खाता मानक एनपीएस खाते में परिवर्तित हो जाएगा।
एनपीएस वात्सल्य के लिए पंजीकरण करने के लिए, ग्राहक अपने निकटतम आईसीआईसीआई बैंक बिजनेस सेंटर पर जा सकते हैं।

