Friday, February 27, 2026 |
Home » AU Small Finance Bank ने ग्राहकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए Niva Bupa से की साझेदारी

AU Small Finance Bank ने ग्राहकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए Niva Bupa से की साझेदारी

by Business Remedies
0 comments
AU Small Finance Bank

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। देश के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक AU Small Finance Bank (एयू एसएफबी) ने अपने ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा उत्पाद मुहैया कराने के लिए आज NIVA Bupa Health Insurance Limited (निवा बूपा) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (जो की एयू एसएफबी के साथ विलय हो गया है) के साथ निवा बूपा के मौजूदा संबंधों को आगे बढ़ाते हुए यह साझेदारी एक नया व्यावसायिक प्रस्ताव पेश करती है, जो बैंक की ओर से ग्राहकों को पेश किए जाने वाले ऑफरों को और बेहतर बनाता है। इस साझेदारी के जरिये एयू एसएफबी के नए और मौजूदा ग्राहकों (इनमें फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की पूर्व शाखाओं के ग्राहक भी शामिल हैं) को अब भारत में 2,414 टचपॉइंट पर निवा बूपा के खुदरा और समूह स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की व्यापक रेंज तक पहुंच का लाभ मिलेगा। इन उत्पादों में स्वास्थ्य, व्यक्तिगत दुर्घटना और गंभीर बीमारी से संबंधित बीमा योजनाएं शामिल हैं। एयू एसएफबी के लिए इस साझेदारी का मकसद प्रौद्योगिकी और सेवा मॉड्यूल के जरिये उत्पादों को किफायती और पारदर्शी मूल्य प्रस्ताव बनाने में सक्षम करना है।22 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद निवा बूपा की 210 शाखाओं के नेटवर्क और देशभर में एयू एसएफबी की वितरण पहुंच का लाभ उठाते हुए दोनों संस्थाएं व्यक्तिगत और कस्टमर फस्र्ट स्वास्थ्य बीमा सॉल्यूशंस प्रदान करने में सहयोग करेंगी। इस साझेदारी पर AU Small Finance Bank के कार्यकारी निदेशक और डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल ने कहा, “एयू एसएफबी में ग्राहक हमारे लिए सबसे पहले हैं। ग्राहकों को लचीलेपन के साथ विकल्प मुहैया कराना और उनके अनुरूप समाधान पेश कर उन्हें सशक्तबनाने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता है। ये उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें उनके लक्ष्य हासिल करने में मदद करते हैं। NIVA Bupa Health Insurance Limited  bupa niva health insuranceके साथ साझेदारी कर हम एम्बेडेड और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा समाधानों के जरिये अपने ब्रांच बैंकिंग प्रस्ताव को मजबूत करेंगे। यह हमारे मूल्यवान ग्राहकों को बेहतर समाधान मुहैया कराने में मदद करेगा। एयू एसएफबी में, हम अपने ग्राहकों के लिए एक एकीकृत स्वास्थ्य इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं ताकि वे विभिन्न लाभ और सेवाओं के साथ तेजी से क्लेम प्राप्त कर सकें।” NIVA Bupa Health Insurance Limited के एमडी और सीईओ कृष्णन रामचंद्रन ने कहा, “2047 तक सभी को बीमा मुहैया कराने के सपने को साकार करने के लिए हमें वितरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। साथ ही, यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम देश के हर व्यक्ति तक पहुंचें। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ हमारी साझेदारी हमें अपनी वितरण पहुंच का विस्तार करने और उनके ग्राहक आधार को व्यापक स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करने में मदद करेगी।”



You may also like

Leave a Comment