Saturday, July 11, 2026 |
Home Commodityक्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज ने निकोमैक ताइकिशा क्लीन रूम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज ने निकोमैक ताइकिशा क्लीन रूम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज, इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सोल्यूशंस प्रोवाइडर्स, ने निकोमैक ताइकिशा क्लीन रूम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए प्रसन्नता जताई है। इस सहयोग का उद्देश्य निकोमैक ताइकिशा के विविध संचालन गतिविधियों का समर्थन करने के लिए उन विशेषज्ञ कर्मचारियों को तैनात करना है, जो प्रदूषण नियंत्रण, कीटाणुशोधन तकनीकें, क्लीन रूम और सुरक्षा प्रोटोकॉल के विशेषज्ञ हैं, ताकि संचालन की दक्षता और सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके।
इस साझेदारी के हिस्से के रूप में, क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज ने निकोमैक ताइकिशा की साइट्स को सपोर्ट करने के लिए लगभग 400 लोगों का कुल कार्यबल तैनात करने का निर्णय लिया है। इसमें 125 आईटीआई फ्रेशर्स भी शामिल हैं, जो उद्योग में नई प्रतिभा और कौशल लाएंगे, साथ ही 185 अकुशल श्रमिक भी होंगे, जो मूल्यवान रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं में मानवयुक्त रखवाली, सुरक्षा निगरानी और मॉनिटरिंग,एकीकृत भवन प्रबंधन प्रणाली (ढ्ढक्चरूस्), भवन रखरखाव, हाउसकीपिंग, मशीनीकृत सफाई, फेसाड क्लीनिंग, खाद्य और पेय प्रबंधन, जल प्रबंधन आदि शामिल हैं। साझेदारी पर क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक संजय दिघे ने कहा कि यह सहयोग हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि हम निकोमैक ताइकिशा के संचालन का समर्थन करने के लिए अपनी विशेषज्ञता और समर्पित कार्यबल उपलब्ध कराते हैं। यह न केवल प्रतिभाओं का पोषण करने, बल्कि उद्योग के विकास को गति देने की हमारी प्रतिबद्धता भी है। हमें विश्वास है कि हमारी व्यापक सेवाएं परिचालन दक्षता को बढ़ाएंगी और उनकी निरंतर सफलता में योगदान देंगी। यह दृष्टिकोण दर्शाता है कि निजी क्षेत्र की पहल राष्ट्रीय कौशल विकास लक्ष्यों के साथ कैसे जुड़ सकती है, जिससे कर्मचारियों, व्यवसायों और समग्र अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी स्थिति पैदा होती है।
निकोमैक ताइकिशा क्लीन रूम प्राइवेट लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के साथ साझेदारी एक रणनीतिक कदम है, जो परिचालन उत्कृष्टता और बेहतर गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ संरेखित है। फैसिलिटी मैनेजमेंट (सुविधा प्रबंधन) में उनका व्यापक अनुभव हमारे अभिनव क्लीनरूम समाधानों का पूरक है, जिससे हमें अपने संचालन में उच्चतम मानकों को बनाए रखने में मदद मिलती है। हम इस साझेदारी से मिलने वाले तमाम अवसरों को लेकर उत्साहित हैं और आशा करते हैं कि हम साथ मिलकर नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए तत्पर होंगे।
यह रणनीतिक गठबंधन दोनों संगठनों की क्षमता का लाभ उठाने के लिए तैयार है, जिसमें सुविधा प्रबंधन में क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज की विशेषज्ञता को निकोमैक ताइकिशा के अग्रणी क्लीनरूम समाधानों के साथ जोड़ा गया है। साथ मिलकर, उनका लक्ष्य परिचालन उत्कृष्टता, बेहतर गुणवत्ता मानक और बेहतर सेवा वितरण हासिल करना है।



You may also like

Leave a Comment