Sunday, July 12, 2026 |
Home Business RemediesE-Waste के संग्रह, निपटान और Recycling के लिए सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Namo eWaste Management Limited’

E-Waste के संग्रह, निपटान और Recycling के लिए सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Namo eWaste Management Limited’

4 सितंबर को खुलकर 6 सितंबर 2024 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘Namo eWaste Management Limited‘ ई-कचरे के संग्रह, निपटान और रीसाइक्लिंग के लिए सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा नासिक में एक नई फैक्ट्री इकाई की स्थापना के लिए सहायक कंपनी टेकेको वेस्ट मैनेजमेंट एलएलपी की पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने, कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

यह करती है कंपनी: नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड की स्थापना 2014 में हुई थी और कंपनी e-waste के संग्रह, निपटान और रीसाइक्लिंग के लिए सेवाएं प्रदान करती है।
Namo eWaste Management एक ISO 9001:2015, ISO 14001:2015, ISO 27001:2022 और आईएसओ 45001:2018 प्रमाणित कंपनी है और एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप,फ़ोन, वाशिंग मशीन, पंखे, आदि जैसे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (ईईई) की रीसाइक्लिंग के लिए व्यापक सेवाएं प्रदान करती है।

कंपनी के सेवा पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रॉनिक्स रीसाइक्लिंग, नवीकरण,विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (ईपीआर) सेवाएँ शामिल हैं। कंपनी ने फ़रीदाबाद, हरियाणा में 2566 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली एक फैक्ट्री और पलवल, हरियाणा में 16,010 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली एक भंडारण और निराकरण इकाई पट्टे पर ली है।
31 मार्च, 2024 तक कंपनी में 48 लोग कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 45.09 करोड़ रुपए एवं 1.80 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 58.56 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.41 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 101.07 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 6.82 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 6.77 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 62.74 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 35.26 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 18.41 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 14.53 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.41 गुना का है।
इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

अक्षय जैन कंपनी के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक हैं। वे निगमीकरण के बाद से ही कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2013 में ग्रीनविच विश्वविद्यालय, लंदन से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई पूरी की है। उनके पास ई-अपशिष्ट प्रबंधन उद्योग के क्षेत्र में 9 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। कंपनी के प्रमुख नीतिगत निर्णय लेने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे व्यावसायिक रणनीतियों को तैयार करने और उसके प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे कंपनी के व्यवसाय के विस्तार और समग्र प्रबंधन, सचिवीय और कानूनी, लेखा और वित्त, ग्राहक संबंध प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।

 

 

रचना जैन कंपनी की प्रमोटर में से एक हैं। उन्होंने 1986 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उनके पास रीसाइक्लिंग उद्योग में लगभग 6 वर्षों का समग्र कार्य अनुभव है।

 

 

 

IPO के संबंध में जानकारी:Namo eWaste Management Limited‘ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 4 सितंबर को खुलकर 6 सितंबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 60,24,000 शेयर 80 से 85 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 51.20 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment