बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
गहनों में भारत के भरोसेमंद और खास आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स प्रकृति से प्रेरित आभूषणों की शानदार रेंज लॉन्च के साथ मना रहा है विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस। यह स्पेशल लिमिटेड एडिशन ज्वैलरी खूबसूरती के साथ—साथ पर्यावरण के लिए ब्रांड की जागरूकता की एक बेजोड़ बानगी है। 18-कैरेट गोल्ड, रोज गोल्ड और डायमंड जड़े डिजाइनों में पत्तियों के आकर्षक रूपांकनों से आकर्षक फ्लॉवर पैटर्न तक, यह कलेक्शन प्रकृति की सुंदरता का सार दर्शाता है। यह टाइमलेस पीस न केवल प्रकृति की भव्यता को उजागर करते हैं बल्कि इसे संरक्षित करने के महत्व का प्रतीक हैं।
ब्रांड का लक्ष्य ऐसे पीस पेश करना है जो आज के जमाने के कंज्यूमर की लाइफस्टाइल में सहज रूप से घुलमिल जाते हैं और प्रकृति की सुंदरता और महत्व के बारे में बताते हैं। डिजाइन में कई तरह की बनावट और स्टाइल शामिल हैं, जैसे कि ड्यूल-टोन पीस और मिनिमलिस्ट पैटर्न, जो आज की पीढ़ी के पसंदीदा साबित होंगे।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर कल्याण ज्वैलर्स ने इस कलेक्शन के सभी प्रोडक्ट के लिए मेकिंग चार्ज पर 25त्न की छूट के रोमांचक ऑफर की घोषणा की है। यह ऑफर 28 जुलाई से भारत में कल्याण ज्वैलर्स के सभी शोरूम में मान्य है। कल्याण ज्वैलर्स के प्रकृति से प्रेरित आभूषणों के साथ प्रकृति के संरक्षण की भावना का जश्न मनाएं और अपने रोजमर्रा के स्टाइल में प्रकृति की सुंदरता को अपनाएं।
डायमंड ब्रॉड रिंग डिजाइन क्रिस्प और अर्बन स्टाइल का एकदम सही मेल है, जो इसे आपके ज्वैलरी कलेक्शन के लिए बहुत जरूरी बनाता है। यह एक्सेसरी आपके हर लुक को बड़ी आसानी से शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
डायमंड जड़ा डिजाइन खास और शानदार स्टाइल का सटीक ब्लेंड है, जो इसे आपके ज्वैलरी कलेक्शन के लिए महत्वपूर्ण बनाता है। यह जरूरी एक्सेसरी हर तरह के फॉर्मल लुक में बहुत आसानी से फिट हो जाएगी।
नाजुक, सुनहरा और प्रकृति के अनुरूप। इन सुनहरे लटकन वाले झुमकों को इसके मैचिंग पेंडेंट के साथ पहनें और तैयार हो जाएगा एक शानदार सेट।
आइरीन एक पत्तीदार टहनी है जो आपकी उंगली पर अलसाई हुई सी लिपट जाती है। ट्रिपल शैंक्स डिजाइन से पकड़ अच्छी आती है।

