486


बिज़नेस रेमेडीज | जयपुर | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था मानसरोवर के युवा प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम का आयोजन युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष आकाश दूनीवाल द्वारा जन्मदिन के अवसर पर हर साल की भाँति इस साल भी किया गया। वृक्षारोपण हनुमान वाटिका, पार्क सेक्टर 38 , किरण पथ, मानसरोवर में किया गया ।कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

