बिजनेस रेमेडीज/जयपुर
पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय, जयपुर- अजमेर की शाखा जौहरी बाजार द्वारा शनिवार को सामाजिक कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व के अन्तर्गत आईटीआई कॉलेज आमेर, जयपुर में एक वाटर कूलर व कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अंचल प्रमुख आर के बाजपेयी व मंडल प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार द्वारा ग्रीष्म ऋतु में संस्था के लगभग 200 विद्यार्थियों को शीतल जल उपलब्ध करवाने हेतु वाटर कूलर भेंट किया। अंचल प्रमुख आर के बाजपेयी ने कहा पंजाब नेशनल बैंक सामाजिक सरोकार में हमेशा से अग्रणी रहा है। और साथ ही बैंक द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने हेतु विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाएं चलाई जा रही है ताकि आर्थिक स्थिति के कारण कोई भी मेधावी छात्र शिक्षा से वंचित ना रहे तथा आजीविका को बढ़ावा देने और स्वरोजगार हेतु भी बैंक द्वारा ऋण प्रदान किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने कौशल को विकसित करना होगा। जिससे सरकारी व निजी क्षेत्र में एक अलग पहचान बना सके। धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए उचित माहौल व सभी सुविधाएं मिलेगी तो वह पूरी तत्परता से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबन्धित अभियान का आयोजन किया जाएगा जिससे सभी विद्यार्थी लाभान्वित हो सके। तत्पश्चात बैंक द्वारा चलाए जा रहे पीएनबी पलाश अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर में अंचल प्रमुख व मंडल प्रमुख द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य विकास जेप, आईटीआई कॉलेज आमेर, प्राचार्य रामस्वरूप जाट, आईटीआई कॉलेज, चौमू मुख्य प्रबंधक संजय कुमार जैन, मण्डल कार्यालय, मुख्य प्रबंधक निशांत शर्मा,जौहरी बाजार, आशीष कुमार मीणा,राजभाषा अधिकारी एवम संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

