नई दिल्ली। Purple Wave Infocom Limited ने देश की प्रमुख Oil Marketing Company Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) के साथ एक बड़ा व्यापारिक समझौता किया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी BPCL के All-India Retail Outlet Network पर IoT और AI आधारित ‘Hygie Air’ Device के लिए Cloud-based Data Integration, Data Access, API Integration और Security Agreement के रूप में हुई है। इस Subscription-based Model के तहत अगले 5 वर्षों में लगभग Rs. 10 करोड़ की अनुमानित Business Potential की उम्मीद है।
इस 5 वर्षीय समझौते के तहत, Hygie Air Device द्वारा एकत्रित Data को Cloud Server पर भेजा जाएगा और एक Secure API के माध्यम से BPCL के Internal Operational Systems के साथ Integrate किया जाएगा। इस साझेदारी के माध्यम से भविष्य में 5,000 से अधिक Units की आपूर्ति और एक वर्ष के बाद Annual SaaS Subscription की योजना बनाई गई है। यह कदम न केवल BPCL के Retail Outlets पर Hygiene Standards को बेहतर बनाएगा, बल्कि Purple Wave Infocom Limited के Business Portfolio और Market Presence को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। कंपनी Advanced Technology Solutions विकसित करने में माहिर है, जिसका ताजा उदाहरण उसका ‘Hygie Air’ Solution है। यह एक IoT और AI Smart Washroom Hygiene Monitoring System है, जो शौचालयों में गंध, Total Volatile Organic Compounds, तापमान और आर्द्रता जैसे मानकों की निगरानी और विश्लेषण करता है। यह Technology ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ और ESG Norms के तहत Hygiene Management को Digital और Data-driven बनाती है।
कंपनी प्रोफाइल: Purple Wave Infocom Limited एक प्रमुख Digital Professional Audio-Video और Video Solutions Provider कंपनी है। कंपनी का Registered Office नई दिल्ली के Dwarka में स्थित है और दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम व हरियाणा जैसे राज्यों में इसकी शाखाएं फैली हुई हैं।

