जयपुर। Financial Sector में कार्यरत Rikhav Securities Limited ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपनी Consolidated Financial Report जारी कर दी है, जिसमें कंपनी ने Capital Markets में उतार–चढ़ाव के बावजूद ठोस प्रगति दर्ज की है।
वित्तीय परिणाम: Consolidated Financial Statements के अनुसार, कंपनी के प्रदर्शन में ऐतिहासिक तौर पर बहुत बड़ा बदलाव आया है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के पूरे 12 महीनों में कंपनी की कुल आय Rs. 1,991.62 करोड़ थी, जिसके मुकाबले इस वर्ष की शुरुआती छह महीनों में ही कंपनी ने Rs. 869.07 करोड़ की कुल आय हासिल कर ली है, जो पिछले पूरे साल की कुल आय का लगभग 43.64 फीसदी है। Net Profit के मोर्चे पर, जहां पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का Net Profit Rs. 18.96 करोड़ था, वहीं इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में ही यह Rs. 13.60 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले पूरे वित्तीय वर्ष के कुल मुनाफे का 71.73 फीसदी अकेले छह महीनों में ही दर्शाता है। समीक्षाधीन छमाही में कंपनी का Revenue from Operations Rs. 857.11 करोड़ और Other Income Rs. 11.97 करोड़ रही है, जबकि Total Expenses Rs. 844.61 करोड़ दर्ज किया गया है।
प्रबंधन का दृष्टिकोण: वित्तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के Chairman एवं Managing Director हितेश हिम्मतलाल लखानी ने कहा कि Capital Market में जारी अस्थिरता और Broking Ecosystem में नपे–तुले Trading Sentiments के बीच वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही कंपनी के लिए निरंतर प्रगति का काल रहा है। कंपनी ने Rs. 869.07 करोड़ की कुल आय, Rs. 24.47 करोड़ का EBITDA और Rs. 13.60 करोड़ का Net Profit दर्ज किया, जिससे Earnings Per Share (EPS) Rs. 3.55 हो गई।
इस अवधि के दौरान कंपनी ने Equity, F&O और Commodity Segments में Rs. 73,363 करोड़ का विशाल Trading Volume संभाला है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि कंपनी की Margin Trading Facility (MTF) का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे होने वाली Interest Income वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में Rs. 0.93 करोड़ रही, जो पिछले पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में अर्जित Rs. 0.76 करोड़ की तुलना में पहले ही आगे निकल चुकी है। इसके अलावा, Rs. 3.15 करोड़ की Advisory Fees ने कंपनी के लिए राजस्व का एक नया जरिया जोड़ दिया है। प्रबंधन ने भविष्य के लिए भरोसा जताया कि वे अपने Platform को और मजबूत करने, Operational Efficiency में सुधार लाने और Long-term Value Creation के प्रति अनुशासित रुख बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
कंपनी प्रोफाइल: वर्ष 1995 में निगमित Rikhav Securities Limited भारत के Broking Ecosystem में एक प्रतिष्ठित और Diversified Share Market Service Provider है। मुंबई में पंजीकृत और Corporate Offices वाली यह कंपनी High-Net-Worth Investors से लेकर High-Volume Traders तक को Equity, Derivatives, Currency और Commodity Segments में Trading Services प्रदान कर रही है। कंपनी Customized Brokerage Plans और Dedicated Relationship Support के साथ–साथ Algorithm-driven Arbitrage Trading और Margin Trading Facility (MTF) जैसी उन्नत सेवाएं देने के लिए जानी जाती है।

