Sunday, November 8, 2026 |
Home Corporate Worldपटेल केम स्पेशलिटीज लिमिटेड ने 25.07 फीसदी वृद्धि के साथ Rs. 7,649.10 लाख का छमाही राजस्व हासिल किया

पटेल केम स्पेशलिटीज लिमिटेड ने 25.07 फीसदी वृद्धि के साथ Rs. 7,649.10 लाख का छमाही राजस्व हासिल किया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Ahmedabad आधारित Pharmaceutical Excipients और Specialty Chemicals निर्माता कंपनी Patel Chem Specialities Limited ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त छमाही के लिए अपने शानदार Unaudited वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी के राजस्व और परिचालन लाभ में वृद्धि देखी गई है। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का Revenue from Operations 25.07 फीसदी बढ़कर Rs. 7,649.10 लाख पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान छमाही में Rs. 6,115.81 लाख था। कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA भी 14.13 फीसदी की बढ़त के साथ Rs. 888.07 लाख से बढ़कर Rs. 1,013.52 लाख हो गया है। हालांकि, समीक्षाधीन छमाही के दौरान दबाव के चलते EBITDA Margin में 127 Basis Points और PAT Margin में 183 Basis Points की नरमी देखी गई। इन सबके बावजूद, Profit After Tax (PAT) में 2.28 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई और यह पिछले साल के Rs. 612.92 लाख के मुकाबले बढ़कर Rs. 626.90 लाख रहा। इसके अलावा, 30 सितंबर, 2026 तक कंपनी का Shareholders’ Fund बढ़कर Rs. 105.77 करोड़ (31 मार्च, 2026 की तुलना में लगभग 6.30 फीसदी अधिक) और Capital Work-in-Progress 50.88 फीसदी की बढ़त के साथ Rs. 21.86 करोड़ पर पहुंच गया है, जबकि Cash and Bank Balance Rs. 31.04 करोड़ रहा।

कंपनी प्रोफाइल: Patel Chem Specialities Limited Pharmaceutical और Chemical Industries के लिए उच्च गुणवत्ता वाले Excipients और Specialty Chemicals का विनिर्माण करती है, जिसकी बाजार में एक मजबूत साख है। कंपनी ने हाल ही में अपने व्यापार विस्तार के तहत Talod Facility में दूसरे चरण का विस्तार सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके तहत लगभग Rs. 20 करोड़ के Capital Expenditure से कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 720 Metric Tonnes से सीधे बढ़कर 4,500 Metric Tonnes हो गई है। Bank Loans और Internal Accruals के माध्यम से वित्त पोषित इस प्लांट में Trial Batches शुरू हो चुके हैं और जल्द ही Commercial Production शुरू होने की उम्मीद है, जिससे बाजार की बढ़ती मांग को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए Patel Chem Specialities Limited के Managing Director भूपेश पटेल ने कहा कि वे चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 25.07 फीसदी की Revenue Growth दर्ज करके बेहद प्रसन्न हैं, जो Pharmaceutical Excipients और Specialty Chemicals व्यवसाय में कंपनी की निरंतर प्रगति को प्रदर्शित करता है। समीक्षाधीन अवधि के दौरान Margin में आंशिक नरमी आने के बावजूद, कंपनी का पूरा ध्यान Operational Efficiency में सुधार करने और Costs को प्रभावी ढंग से Manage करने पर केंद्रित रहा। पहली छमाही में जारी Capital Planning के कारण Capital Work-in-Progress और Shareholders’ Fund में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने भविष्य की रूपरेखा पर भरोसा जताते हुए कहा कि आगे बढ़ते हुए हमारा ध्यान अपनी Operational Capabilities को सुदृढ़ करने, सख्त Financial Discipline बनाए रखने, Working Capital Efficiency में सुधार लाने और Sustainable Long-term Business Growth को बनाए रखने पर रहेगा।



You may also like

Leave a Comment