Net Profit में बड़ी गिरावट
Pharmaceutical कंपनी Zydus Lifesciences ने FY27 की July-September तिमाही में ₹925.5 करोड़ का Consolidated Net Profit दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज करीब ₹1,261 करोड़ के मुकाबले 26.6% कम है। Profit में गिरावट के बावजूद कंपनी के Revenue में मजबूत Growth देखने को मिली।
Revenue में 29% की बढ़ोतरी
Q2 FY27 में Zydus Lifesciences का Revenue 29% बढ़कर ₹7,910 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹6,123 करोड़ था। हालांकि कंपनी का EBITDA 6% घटकर ₹1,895 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले ₹2,015 करोड़ था। EBITDA Margin भी 32.9% से घटकर 23.95% पर आ गया।
R&D पर ₹657 करोड़ का Investment
कंपनी ने तिमाही के दौरान Research and Development (R&D) पर ₹657.3 करोड़ खर्च किए, जो Revenue का करीब 8.3% है। वहीं Organic Capital Expenditure ₹465.5 करोड़ रहा।
India Business में 18% Growth
India Formulations Business का Revenue 18% बढ़कर ₹1,884 करोड़ हो गया और यह Consolidated Revenue का करीब 24% रहा। Branded Formulations Segment में 19% की Growth दर्ज की गई।
North America से मजबूत प्रदर्शन
North America Formulations Business का Revenue 21% YoY और 7% Quarter-on-Quarter बढ़कर ₹3,315 करोड़ रहा। कंपनी के अनुसार Base Business में Volume Expansion और US Speciality Business के Scale-up से Growth को समर्थन मिला। Constant Currency Terms में Revenue $347 million रहा।
International Markets में 33% उछाल
International Markets Formulations Revenue 33% बढ़कर ₹1,001 करोड़ रहा। API Business का Revenue 1% बढ़कर ₹149 करोड़, जबकि Alliances and Others Segment का Revenue 374% बढ़कर ₹59.2 करोड़ पहुंच गया।
Results के बाद Share में गिरावट
Earnings के बाद Zydus Lifesciences के Shares में दबाव देखने को मिला। Stock Intraday में 4.59% गिरकर ₹1,182.05 तक पहुंचा। बाद में Share ₹1,201.55 पर करीब 3% नीचे कारोबार कर रहा था। Stock का 52-week High ₹1,266.15 और Low ₹835.85 है।

