Saturday, October 24, 2026 |
Home Corporate WorldGreenleaf Envirotech को उत्तर प्रदेश में ₹16.80 करोड़ का नया प्रोजेक्ट मिला

Greenleaf Envirotech को उत्तर प्रदेश में ₹16.80 करोड़ का नया प्रोजेक्ट मिला

by Business Remedies
0 comments

 

नई दिल्ली। Surat आधारित पर्यावरण समाधान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Greenleaf Envirotech Limited ने उत्तर प्रदेश में एक बड़ा Project हासिल किया है। कंपनी को यह Work Order U.P. Jal Nigam (Urban), Gorakhpur द्वारा प्रदान किया गया है। Share Market को दी गई जानकारी के अनुसार, इस पूरे Project की कुल लागत Rs. 16.80 crore (+GST) है, जो कि अनुमानित लागत से 6.55% कम है।

कंपनी एक अन्य Corporate Body के साथ मिलकर इस घरेलू ऑर्डर को पूरा करेगी, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के Sant Kabir Nagar जिले के Nagar Panchayat Mehdawal में Swachh Bharat Mission (Urban) 2.0 के अंतर्गत Infrastructure Development किया जाएगा।

इस Project के तहत कंपनी Civil और Infrastructure से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देगी। इसमें मौजूदा नालों का Interception and Diversion, 5.50 MLD क्षमता के Sewage Treatment Plant (STP) का निर्माण, तथा 8.00 KLD क्षमता के Co-treatment Plant की स्थापना शामिल है।

इसके अलावा, कंपनी Main Pumping Station, संबद्ध Sewer Lines के बिछाने, उनकी Testing, Commissioning और Trial Run का काम भी संभालेगी। इस परियोजना में 3 महीने का Trial Run शामिल है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद Civil Works के लिए 12 महीने और Electrical & Mechanical कार्यों के लिए 24 महीने की Defect Liability Period तय की गई है।

Project को पूरा करने की समयावधि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से तय की जाएगी। इस नए ऑर्डर से कंपनी की Order Book मजबूत होगी और राज्य में Water & Waste Management के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।



You may also like

Leave a Comment