जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख infrastructure company Swastika Infra Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के अनऑडिटेड financial results घोषित किए हैं। कंपनी द्वारा जारी financial report के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई छमाही में कंपनी का कुल revenue 5.34 फीसदी की बढ़त के साथ Rs. 20,783.89 लाख दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में Rs. 19,730.83 लाख था। सबसे महत्वपूर्ण सुधार कंपनी के net profit में देखा गया है, जो इस छमाही में 34.93 फीसदी की बढ़त के साथ Rs. 1,998.56 लाख पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल की छमाही में यह Rs. 1,481.17 लाख था।
यदि चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना पिछले वर्ष की समान तिमाही से करें, तो कंपनी का कुल revenue 41.61 फीसदी बढ़कर Rs. 14,851.49 लाख और net profit 79.99 फीसदी की बढ़त के साथ Rs. 1,638.15 लाख रहा। वहीं, पिछली तिमाही (30 जून 2026) के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें कुल revenue में 150.33 फीसदी और net profit में 354.54 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इस मजबूत प्रदर्शन के कारण तिमाही आधार पर कंपनी की earnings per share (Basic EPS) भी Rs. 1.33 से बढ़कर Rs. 6.01 पर पहुंच गई है।
कंपनी प्रोफाइल: Swastika Infra Limited infrastructure और Engineering, Procurement and Construction (EPC) क्षेत्र की एक तेजी से उभरती हुई कंपनी है। कंपनी का registered office जयपुर, राजस्थान में है। यह कंपनी मुख्य रूप से EPC contracts के तहत वस्तुओं और सेवाओं की procurement, construction और infrastructure projects के development कार्य में सक्रिय है। ‘Power to All’ के ध्येय वाक्य के साथ काम करने वाली यह कंपनी अपने कुशल management, बेहतर operational efficiency और मजबूत financial growth के दम पर infrastructure क्षेत्र में अपनी पहचान को लगातार मजबूत कर रही है।

