Digital Gold Market में बड़ा अवसर
Digital Gold आने वाले वर्षों में Gold Investment Market का दायरा तेजी से बढ़ा सकता है। Boston Consulting Group (BCG) और World Gold Council की Report के अनुसार, Digital Gold लगभग $700 Billion तक की Latent Demand को Unlock करने की क्षमता रखता है। फिलहाल इस Market की Value करीब $45–55 Billion आंकी गई है।
2031 तक $170 Billion का अनुमान
Report के Base Case के मुताबिक, Digital Gold Market 2031 तक बढ़कर $160–170 Billion तक पहुंच सकता है। इसमें करीब 27% Annual Growth का अनुमान लगाया गया है। यदि Adoption से जुड़ी बाधाएं तेजी से दूर होती हैं, तो Market Size $270–280 Billion तक भी पहुंच सकती है।
Trust सबसे बड़ी चुनौती
Report में बताया गया है कि Digital Gold को अपनाने में सबसे बड़ी बाधा Consumer Trust है। मजबूत Consumer Protection, Gold Backing की Transparency, आसान Redemption और स्पष्ट Regulation से Investors का भरोसा बढ़ाया जा सकता है।
नई Gold Demand भी बढ़ेगी
Digital Gold केवल मौजूदा Investors तक सीमित नहीं रहेगा। Report के मुताबिक, करीब 65% Latent Demand ऐसे Consumers से आ सकती है जो फिलहाल Gold के मालिक नहीं हैं। Base Case में 2031 तक करीब $95 Billion की नई Gold Demand पैदा होने का अनुमान है।
India Digital Gold में आगे
BCG के Managing Director and Partner Vipin V के अनुसार, India दुनिया के सबसे Advanced Digital Gold Markets में शामिल है। देश में Investor Awareness करीब 71% है। Payment Platforms, Super Apps और Banking Apps के जरिए Digital Gold तक पहुंच आसान हुई है।
Young Investors बनेंगे Growth Driver
India में 120 Million से ज्यादा लोगों ने Digital Gold में Transaction किया है। 2026 की शुरुआत में Monthly Transactions 200 Million को पार कर गए। Report के अनुसार, अगली Growth Wave में Young Investors की बड़ी भूमिका होगी, क्योंकि India के आधे से ज्यादा नए Investors की उम्र 30 वर्ष से कम है।

