Sunday, October 18, 2026 |
Home Corporate WorldHDFC Bank को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुआ 19,510 करोड़ रुपये का लाभ

HDFC Bank को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुआ 19,510 करोड़ रुपये का लाभ

by Business Remedies
0 comments
HDFC Securities partners with Smallcase to launch model portfolios on HDFC SKY platform

Mumbai. HDFC Bank ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये हो गया है. ग्रॉस NPA और नेट NPA के आंकड़ों में पिछली तिमाही के मुकाबले गिरावट आई है.

HDFC Bank के निदेशक मंडल की Mumbai में आयोजित बैठक में 30 September 2026 को समाप्त तिमाही के परिणामो की मंजूरी प्रदान की गई. HDFC Bank का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के 18,641 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 19,510 करोड़ रुपये हो गया है।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी हुई है. NII का मतलब बैंक को कर्ज पर मिलने वाले ब्याज और जमा पर दिए जाने वाले ब्याज के बीच का अंतर है. पिछले साल की इसी तिमाही में HDFC Bank की NII 31,552 करोड़ रुपये थी, जो इस बार बढ़कर 34,620 करोड़ रुपये हो गई।

HDFC Bank के कर्ज से जुड़े दोनों अहम आंकड़ों में पिछली तिमाही के मुकाबले सुधार देखने को मिला है. बैंक का ग्रॉस NPA पिछली तिमाही के 1.17 फीसदी से घटकर 1.11 फीसदी हो गया । वहीं, नेट NPA 0.41 फीसदी से घटकर 0.37 फीसदी पर आ गया. HDFC Bank ने दूसरी तिमाही में 3,573 करोड़ रुपये की provisioning की है. पिछली तिमाही में यह रकम 3,060 करोड़ रुपये थी।

बैंक के औसत Advances Under Management में भी बढ़ोतरी हुई। कुछ वित्तीय मदों का असर हटाने के बाद यह आंकड़ा सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 31.87 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, September के अंत में यह 33.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले साल के मुकाबले 15.3 प्रतिशत ज्यादा है।

September के अंत तक HDFC Bank के पास कुल 33.27 लाख करोड़ रुपये का Deposit था। यह पिछले साल के मुकाबले 18.8 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, June तिमाही के मुकाबले इसमें 4.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसी दौरान बैंक के Loan 5.2 प्रतिशत बढ़े। यानी इस तिमाही में Loan की Growth Deposit से थोड़ी तेज रही।

बैंक के Current Account और Saving Account यानी CASA (CASA) Deposit में सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़कर 10.52 लाख करोड़ रुपये हो गया। June तिमाही के मुकाबले इसमें 2.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई ।

वहीं, Term Deposit सालाना आधार पर 22.8 प्रतिशत बढ़कर 22.75 लाख करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर इसमें 6.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

30 September, 2026 तक, बैंक का Distribution Network 4,177 शहरों/कस्बों में 9,706 Branch और 20,881 ATM था, जबकि 30 September, 2025 तक 4,156 शहरों/कस्बों में 9,545 Branch और 21,417 ATM थे। 50 प्रतिशत Branch Semi-Urban और Rural Area में हैं। इसके अलावा, बैंक के पास 14,365 Business Correspondents हैं, जिन्हें मुख्य रूप से Common Service Centre (CSC) चलाते हैं। 30 September, 2026 तक कर्मचारियों की संख्या 2,10,109 थी (30 September, 2025 तक 2,20,339 के मुकाबले)।



You may also like

Leave a Comment