नई दिल्ली | Punjab National Bank ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के financial results घोषणा की |
शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12.8% बढ़कर वित्त वर्ष 2027 की द्वितीय तिमाही में Rs. 5,532 करोड़ हो गया, जो द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’26 में Rs. 4,904 करोड़ था। आस्तियों पर प्रतिफल (RoA) द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’27 में 1.05% रहा, जो द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’26 के 1.05% के समान स्तर पर है। वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (NIM) प्रथम तिमाही वित्तवर्ष’27 के 2.50% से 8 आधार अंक बढ़कर द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’27 में 2.58% रहा। CRAR सितम्बर’25 की दर 17.19% से बढ़कर सितम्बर’26 को 17.95% हो गया। प्रति शेयर बुक वैल्यू (Tangible) सितम्बर’25 में Rs. 95.92 से सितम्बर’26 में 16.7% की वृद्धि के साथ Rs. 111.94 हो गया।
वैश्विक कारोबार वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11.9% बढ़कर सितंबर’26 तक Rs. 31,18,434 करोड़ हो गया, जो सितंबर’25 तक Rs. 27,86,673 करोड़ था। वैश्विक जमाराशियों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 9.9% की वृद्धि दर्ज हुई और ये सितंबर’26 तक Rs. 17,77,240 करोड़ हो गईं, जो सितंबर’25 तक Rs. 16,17,080 करोड़ थीं। वैश्विक अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14.7% बढ़कर सितंबर’26 तक Rs. 13,41,194 करोड़ हो गए, जो सितंबर’25 तक Rs. 11,69,592 करोड़ थे। ऋण-जमा (CD) अनुपात सितंबर’26 में 75.5% हो गया, जो सितंबर’25 में 72.3% था। वर्ष-दर-वर्ष आधार पर GNPA अनुपात 90 आधार अंक सुधरकर सितंबर’26 तक 2.55% हो गया, जो सितंबर’25 तक 3.45% था। वर्ष-दर-वर्ष आधार पर NNPA अनुपात 11 आधार अंक सुधरकर सितंबर’26 तक 0.25% हो गया, जो सितंबर’25 तक 0.36% था। प्रावधान कवरेज अनुपात (TWO सहित) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 41 आधार अंक सुधरकर सितंबर’26 तक 97.32% हो गया, जो सितंबर’25 तक 96.91% था। स्लिपेज अनुपात सितम्बर’25 के 0.71% की तुलना में सितम्बर’26 को 0.77% हो गया।
बचत जमाराशियाँ बढ़कर Rs. 5,42,893 करोड़ हो गईं, जो वर्ष-दर-वर्ष 6.7% की वृद्धि दर्शाती हैं। चालू जमाराशियाँ बढ़कर Rs. 83,053 करोड़ हो गईं, जो वर्ष-दर-वर्ष 11.9% की वृद्धि दर्शाती हैं। CASA जमाराशियाँ बढ़कर Rs. 6,25,945 करोड़ हो गईं, जो वर्ष-दर-वर्ष 7.3% की वृद्धि दर्शाती हैं। सितंबर’26 तक बैंक की CASA हिस्सेदारी 36.6% है।
बैंक ने IBPC को छोड़कर खुदरा अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष 16.3% की वृद्धि दर्ज की। आवास ऋण वर्ष-दर-वर्ष 14.3% बढ़कर Rs. 1,41,836 करोड़ हो गया। वाहन ऋण में वर्ष-दर-वर्ष 29.6% की वृद्धि हुई और यह Rs. 38,234 करोड़ पर पहुँच गया। कृषि प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.1% बढ़कर Rs. 1,71,156 करोड़ हो गए। MSME अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 19.8% बढ़कर Rs. 2,14,619 करोड़ हो गए।
सकल अनर्जक आस्तियाँ (GNPA) Rs. 6,153 करोड़ घटकर सितंबर’26 तक Rs. 34,190 करोड़ रह गईं, जो सितंबर’25 तक Rs. 40,343 करोड़ थीं। निवल अनर्जक आस्तियाँ (NNPA) Rs. 713 करोड़ घटकर सितंबर’26 तक Rs. 3,313 करोड़ रह गईं, जो सितंबर’25 तक Rs. 4,026 करोड़ थीं।
द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष’27 के लिए परिचालन लाभ Rs. 7,532 करोड़ तथा प्रथम छमाही वित्तवर्ष 27 के लिए Rs. 15,051 करोड़ रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 4.2% और 5.2% की वृद्धि दर्शाता है।
द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 के लिए निवल ब्याज आय Rs. 11,601 करोड़ तथा प्रथम छमाही वित्तवर्ष 27 के लिए Rs. 22,400 करोड़ रही, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 10.8% और 6.4% की वृद्धि दर्शाती है। द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 के लिए कुल आय Rs. 38,185 करोड़ तथा प्रथम छमाही वित्तवर्ष 27 के लिए Rs. 75,416 करोड़ रही, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 5.4% और 2.7% की वृद्धि दर्शाती है। द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 के लिए कुल ब्याज आय Rs. 34,585 करोड़ तथा प्रथम छमाही वित्तवर्ष 27 के लिए Rs. 67,482 करोड़ रही, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 8.5% और 5.7% की वृद्धि दर्शाती है। शुल्क आधारित आय वित्त वर्ष’27 की द्वितीय तिमाही के लिए Rs. 1,954 करोड़ है, जो वित्त वर्ष 26 की द्वितीय तिमाही के लिए Rs. 1,685 थी, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16.0% की वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रति कर्मचारी कारोबार सुधरकर सितंबर’26 तक Rs. 30.66 करोड़ हो गया, जो सितंबर’25 तक Rs. 27.62 करोड़ था। प्रति शाखा कारोबार सुधरकर सितंबर’26 तक Rs. 285.18 करोड़ हो गया, जो सितंबर’25 तक Rs. 263.06 करोड़ था। प्रति कर्मचारी शुद्ध लाभ सुधरकर द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 में Rs. 22.51 लाख हो गया, जो द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 26 में Rs. 19.97 लाख था। प्रति शाखा शुद्ध लाभ सुधरकर द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 27 में Rs. 209.37 लाख हो गया, जो द्वितीय तिमाही वित्तवर्ष 26 में Rs. 190.18 लाख था।
PMJDY खाते सितंबर’25 तक 550.75 लाख से बढ़कर सितंबर’26 तक 582.78 लाख हो गए।

