$300 Million की Commercial Partnerships
Canada के International Trade Minister Maninder Sidhu ने अपने India दौरे को बेहद उपयोगी बताया है। उन्होंने कहा कि Team Canada Trade Mission के दौरान Canadian और Indian Entities के बीच 30 से ज्यादा Commercial Partnerships हुईं, जिनकी कुल Value करीब $300 Million Canadian Dollar है।
कई Sectors में हुए समझौते
Maninder Sidhu के मुताबिक ये Partnerships Aerospace, Energy, Cleantech, Auto और कई अन्य Sectors में हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे Trade Missions का मकसद दोनों देशों की Companies के लिए नए अवसर खोलना और मजबूत Business Partnerships तैयार करना है।
300 Business Delegates हुए शामिल
Karnataka में Trade Mission के समापन के दौरान Sidhu ने बताया कि Canada की ओर से इस दौरे में 150 Organizations के करीब 300 Business Delegates शामिल हुए। उन्होंने इसे पिछले 30 वर्षों में Canada का सबसे बड़ा ऐसा Trade Mission बताया। Delegation ने Mumbai से Bengaluru तक विभिन्न Business और Investment Opportunities पर चर्चा की।
India-Canada Economic Ties को नई रफ्तार
Sidhu ने कहा कि यह Mission Commerce Minister Piyush Goyal की May में हुई Canada यात्रा के बाद बने Momentum को आगे बढ़ाता है। उन्होंने India की जनता और Government of India का स्वागत और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
CEPA Negotiations में तेजी
यह Trade Mission ऐसे समय हुआ है जब India और Canada Comprehensive Economic Partnership Agreement यानी CEPA पर तेजी से बातचीत आगे बढ़ा रहे हैं। Indian High Commissioner to Canada Dinesh K. Patnaik के मुताबिक CEPA Negotiations का चौथा Round पूरा हो चुका है और Agreement को November तक Finalise करने का लक्ष्य है।
Trade और Investment को मिलेगा बढ़ावा
CEPA लागू होने से Tariff और Non-Tariff Barriers कम हो सकते हैं, Technical Hurdles दूर हो सकते हैं और दोनों देशों के बीच Investment, Goods, Capital और People की आवाजाही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

